पीएम आवास योजना से लोग खुद ले रहे आवेदन वापस
हल्द्वानी, 15 अप्रैल (वार्ता) उत्तराखंड में हल्द्वानी के बनभूलपुरा क्षेत्र में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत लगाए गए कैंप में बड़ी संख्या में आवेदन सामने आए थे लेकिन अब जांच के बाद कई चौंकाने वाले खुलासे हो रहे हैं। दरअसल, बनभूलपुरा इलाके में प्रधानमंत्री आवास योजना के कैंप के दौरान करीब 7000 आवेदन प्राप्त हुए थे। नगर आयुक्त परितोष वर्मा के अनुसार, जब इन आवेदनों की जांच की गई तो सामने आया कि कई आवेदकों के पास पहले से ही मकान मौजूद है जांच के दौरान गड़बड़ी उजागर होने के बाद अब कार्रवाई के डर से लोग खुद ही अपने आवेदन वापस लेने लगे हैं,।
नगर आयुक्त ने बताया कि आवेदकों द्वारा पहले शपथ पत्र भी दिया गया था लेकिन अब कई लोग स्वयं सामने आकर यह स्वीकार कर रहे हैं कि वे पहले ही सरकारी योजनाओं का लाभ ले चुके हैं
पौड़ी गढ़वाल में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को लेकर हुई प्रबंधन समिति की बैठक
15 Apr 2026 | 6:24 PM
पौड़ी गढ़वाल,15अप्रेल (वार्ता) उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जनपद में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को बढ़ावा देने तथा विद्यालयों में आधारभूत सुविधाओं और शैक्षणिक व्यवस्थाओं को सुदृढ़ बनाने को लेकर जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया की अध्यक्षता में बुधवार को कोटद्वार के किशनपुरी स्थित केंद्रीय विद्यालय में प्रबंधन समिति की पहली बैठक हुई। .
गैर बराबरी खत्म करने का साम्यवाद ही एकमात्र रास्ता : भाकपा
15 Apr 2026 | 6:11 PM
हैदराबाद, 15 अप्रैल (वार्ता) भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) के तेलंगाना राज्य सहायक सचिवों तक्कलापल्ली श्रीनिवास राव और ई.टी. नरसिम्हा ने बुधवार को जोर देकर कहा कि असमानता मुक्त समाज केवल साम्यवाद के सिद्धांतों के माध्यम से ही प्राप्त किया जा सकता है। उन्होंने सभी के लिए समान अधिकार और अवसर सुनिश्चित करने के लिए व्यवस्थागत बदलावों का आह्वान किया।.

