हल्द्वानी में ऑपरेशन प्रहार पुलिस को मिली बडी सफलता: 66 लाख की स्मैक के साथ अल्मोड़ा का तस्कर गिरफ्तार – Nainital News

Date:

नैनीताल पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत एक बड़ी कामयाबी हासिल की है। हल्द्वानी कोतवाली पुलिस और SOG की संयुक्त टीम ने भोटिया पड़ाव क्षेत्र से एक अंतरराज्यीय तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से 221 ग्राम अवैध स्मैक बराम

.

चेकिंग के दौरान पकड़ा गया आरोपी

​एसएसपी डॉ. मंजुनाथ टी.सी. के मामले का खुलासा करते हुए कहा की कोतवाली प्रभारी विजय मेहता और SOG प्रभारी राजेश जोशी की टीम क्षेत्र में चेकिंग अभियान चला रही थी। भोटिया पड़ाव चौकी क्षेत्र में संदिग्ध प्रतीत होने पर पुलिस ने एक व्यक्ति की तलाशी ली, जिसके पास से भारी मात्रा में नशीला पदार्थ और नकदी बरामद हुई।

आरोपी का प्रोफाइल और बरामदगी

पकड़े गए आरोपी का नाम विजय सिंह नेगी (35 वर्ष) है जो मूल रूप से ग्राम बैड़ा (द्वाराहाट, अल्मोड़ा), वर्तमान निवासी गंगा कॉलोनी (हल्द्वानी) का रहने वाला है। पुलिस के तलासी में आरोपी के पास ​221 ग्राम स्मैक, ₹14,520 नकद और दो मोबाइल फोन बरामद हुए हैं।​पुलिस पूछताछ में सामने आया कि आरोपी विजय सिंह नेगी शातिर अपराधी है। उसके खिलाफ पहले भी एनडीपीएस एक्ट (NDPS Act) के तहत मुकदमे दर्ज हैं

​एसएसपी ने दिया इनाम

पुलिस टीम की इस बड़ी सफलता पर एसएसपी नैनीताल ने उत्साहवर्धन के लिए टीम को 1500 रुपये के नकद पुरस्कार की घोषणा की है। आरोपी के खिलाफ हल्द्वानी कोतवाली में धारा 8/21 NDPS एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

D4vd Murder Arrest Under Fire: Lawyers Claim ‘No Evidence Yet’ | WATCH

| Apr 17, 2026, 04:47:53 PMSinger D4vd’s arrest...