अल्मोड़ा। सीबीएसई बोर्ड की दसवीं कक्षा की परीक्षा में शारदा पब्लिक स्कूल का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा। विद्यालय के 70 बच्चों ने हाईस्कूल की परीक्षा दी थी। परीक्षा परिणामों को लेकर विद्यालय में खुशी का माहौल रहा।
चेतना फर्त्याल ने 97.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया। सृष्टि साह ने 96.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर दूसरा और हर्षिता ने 96 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तीसरा स्थान प्राप्त कर किया। स्कूल के अधिकतर विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए हैं। विद्यार्थियों की इस सफलता पर विद्यालय की प्रधानाचार्य विनीता शेखर ने खुशी जताते हुए छात्र-छात्राओं को शुभकामनाएं दी।

