खरमास समाप्त होते ही देवभूमि में शादियों की शहनाइयां गूंजने लगी हैं। लेकिन खुशियों के इस माहौल में गैस सिलेंडर की किल्लत ने खलल डाल दिया है। नैनीताल जिले में गैस की किल्लत के चलते शादी वाले घरों में चूल्हा जलना मुश्किल हो गया है। हालात ये हैं कि लोग
.
नैनीताल जिला प्रशासन ने शादी वाले घरों के लिए राहत देते हुए दो अतिरिक्त कमर्शियल सिलेंडर देने का आदेश जारी किया था। लोग जब शादी का कार्ड लेकर गैस एजेंसियों पर पहुंच रहे हैं, तो संचालक मदद करने के बजाय उन्हें अधिकारियों के पास भेज रहे हैं। परेशान लोग अब विकल्प के तौर पर लकड़ी और कोयले का जुगाड़ करने को मजबूर हैं।
एसडीएम कोर्ट पहुंचे फरियादी बोले- एजेंसी वाले सुनते नहीं बुधवार को हल्द्वानी एसडीएम कोर्ट में कई ऐसे परिवार पहुंचे जिनके घरों में शादियां हैं। पीड़ितों का कहना है कि वे पिछले कई दिनों से चक्कर काट रहे हैं। शादी का कार्ड और आवेदन लेकर एजेंसी गए, वहां से हमें अधिकारियों के पास भेज दिया गया। अब अधिकारियों के दफ्तर आ रहे हैं तो यहां साहब मिलते नहीं। समय बर्बाद हो रहा है।
मामले की गंभीरता को देखते हुए जिला पूर्ति अधिकारी (DSO) नैनीताल, मनोज बर्मन ने स्पष्ट किया है कि लोग सीधे गैस एजेंसी न जाएं। जिन घरों में शादी है उन्हें अपने नजदीकी क्षेत्रीय पूर्ति अधिकारी कार्यालय में आवेदन देना होगा।आवेदन के सत्यापन के बाद ही संबंधित व्यक्ति को कमर्शियल गैस सिलेंडर उपलब्ध कराए जाएंगे। सीधे गैस एजेंसी जाने पर सिलेंडर नहीं मिलेगा, इसलिए लोग पहले कार्यालय में पंजीकरण कराएं।

