दीक्षांत इंटरनेशनल स्कूल के प्रबंधक समिट टिक्कू ने बताया कि करीब 40 फीसदी विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर शहर में नाम रोशन किया है। अरुंधति तिवारी 99.6% के साथ टॉप पर रहीं। 98% के साथ प्रियांश जोशी और रिद्धि शर्मा दूसरे, अन्वी भट्ट 97.8 फीसदी के साथ स्कूल में तीसरे नंबर पर रहीं। इंस्पिरेशन स्कूल के प्रबंधक दीपक बल्यूटिया ने बताया कि इस बार 163 विद्यार्थियों में से 72 विद्यार्थी 90 प्रतिशत से अधिक अंक लाए हैं। चेयर पर्सन डॉ. गीतिका बल्यूटिया ने बताया कि प्रकृति पांडे ने 99% के साथ स्कूल टॉप किया है। दूसरे स्थान पर दिग्विजय सिंह अधिकारी 98.6 और तीसरे स्थान पर 98.4% अंकों के साथ देवांश जोशी रहे।
सिंथिया सीनियर सेकेंडरी स्कूल में 26 बच्चों ने 90% से अधिक अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया है। प्रधानाचार्य डॉ. प्रवींद्र रौतेला ने बताया कि यहां 97.8 प्रतिशत अंकों के साथ मानवी शर्मा ने स्कूल टॉप किया है। 95.2% के साथ निहारिका दूसरे और 94.4% अंकों के साथ दीपक सिंह बिष्ट तीसरे स्थान पर रहे।
वीरशिवा स्कूल की संस्कृति अधिकारी ने 98.4% अंक प्राप्त कर विद्यालय का मान बढ़ाया है। दूसरे नंबर पर आशीष तिवारी 97.6% और गायत्री तिवारी 96.8% के साथ तीसरे स्थान पर रहीं। संस्थापिका प्रबंधन निरूपमा भट्ट तलवार, प्रबंधक तिलक राज तलवार और प्रधानाचार्य मीना सती ने सभी को बधाई दी है। व्हाइटहॉल स्कूल की अंजलि उपाध्याय और कार्तिकेय डालाकोटी 98% के साथ टॉप पर रहे। देवाशीष जोशी व श्रेयस टम्टा 97.8% के साथ दूसरे और 97.2% के साथ अर्जुन चौहान तीसरे स्थान पर रहे। स्कूल के निदेशक अनंत अरैक्शन, उपनिदेशक मिताली ने बताया कि स्कूल का रिजल्ट सौ फीसदी रहा। सेंट लॉरेंस सीनियर सेकेंडरी स्कूल के डायरेक्टर सुनील जोशी ने बताया कि मनीष सिंह ने 98% अंकों के साथ स्कूल टॉप किया है। 97.6% के साथ ईशान आगरी दूसरे और 97.4% के साथ प्रियंका नेगी तीसरे स्थान पर रहीं।
सीबीएसई बोर्ड की दसवीं की परीक्षा में हल्द्वानी ब्लॉक के एकमात्र अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज फूलचौड़ के छात्र शोभित दुर्गापाल ने स्कूल टॉप किया है। उन्होंने 95.4 प्रतिशत के साथ 477 अंक प्राप्त किए हैं। विद्यालय के प्रधानाचार्य आशीष शर्मा ने बताया कि 85 प्रतिशत के साथ गरिमा जोशी दूसरे और 81.2 प्रतिशत के साथ पायल पलड़िया तीसरे स्थान पर रहीं। 69 विद्यार्थियों में 61 पास हुए और आठ की कंपार्टमेंट रही। स्कूल का रिजल्ट 88.4 प्रतिशत रहा।
99.02 फीसदी के साथ नीरज ने किया स्कूल टॉप
सरस्वती एकेडमी के छात्र नीरज अंडोला ने 99.02 फीसदी अंक के साथ स्कूल टॉप किया है। भगवान पुर निवासी नीरज के हिंदी और विज्ञान में 99, गणित में 95, अंग्रेजी में 100, आईटी 100 और सामाजिक विज्ञान में 98 अंक हैं। उन्होंने बताया बगैर टयूशन के तैयारी की है और ऑनलाइन भी मदद ली। परीक्षा के दौरान उन्होंने पिछले साल के प्रश्नपत्रों का भी अभ्यास किया। इनके पिता घनश्याम अंडोला डीआरडीओ में और माता लक्ष्मी देवी गृहणी हैं। पीसीएम से इंटर करने के बाद वह भविष्य में सॉफ्टवेयर इंजीनियर बनना चाहते हैं।

