हल्द्वानी के पनियाली जंगल में मृत मिला बाघ का शावक, शिकारी जानवर के हमले की आशंका – haldwani tiger cub found dead in paniyal forest attack suspected

Date:

जागरण संवाददाता, हल्द्वानी वन विभाग की फतेहपुर रेंज के अंतर्गत पनियाली गांव से सटे जंगल में गुरुवार सुबह बाघ के शावक का शव मिला है।

उसके शरीर पर चोट के निशान दिख रहे हैं। वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई है। शावक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा, जिसके बाद उसकी मौत की वजह पता चल पाएगी।

सामाजिक कार्यकर्ता और पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य अक्षय सुयाल ने बताया कि सीताराम आश्रम मार्ग में बाघ के शावक का शव नजर आया। इसके बाद वन विभाग की टीम को सूचना दी गई। उन्होंने बताया कि शावक के शरीर पर चोट नजर आ रही है।

आसपास हो सकती है बाघिन 

प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत होता है कि शावक को किसी अन्य शिकारी जानवर, जैसे तेंदुआ या अन्य बाघ ने मारा है। हालांकि वन विभाग की टीम अभी किसी तरह की पुष्टि नहीं कर रही है।

ग्रामीणों को सावधान किया जा रहा है कि आसपास बाघिन हो सकती है, जो आक्रामक हो सकती है। इसलिए जंगल में प्रवेश न करें और विशेष सतर्कता बरतें।

बता दें कि इसी महीने तराई पश्चिमी वन प्रभाग के ज्वाला वन क्षेत्र से आपसी संघर्ष में घायल हुए बाघ को रेस्क्यू किया गया था। बाद में उसकी रेस्क्यू सेंटर में मौत हो गई थी। इसी तरह बैलपड़ाव रेंज के गैबुआ क्षेत्र में भी वन विभाग ने बुधवार देर शाम एक बीमार बाघिन का रेस्क्यू किया।

बाघ के शावक का शव मिलने की सूचना के बाद मौके पर वन विभाग की टीम पहुंची है। अभी जांच की जा रही है। इसके बाद घटना के बारे में विस्तृत जानकारी दी जाएगी। – डीएस मर्तोलिया, डीएफओ, रामनगर डिवीजन

यह भी पढ़ें- बाघों को संक्रमण से बचाने चलेगा बड़ा अभियान, बांधवगढ़ के गांवों में वर्षा से पहले होगा मवेशियों का टीकाकरण

यह भी पढ़ें- कार्बेट में ढिकाला-झिरना जोन बाघों के दीदार के लिए पर्यटकों की पहली पसंद, हुई धनवर्षा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related