हल्द्वानी में नशे के सौदागरों पर बड़ा प्रहार: बनभूलपुरा में मेडिकल स्टोर सीज, भारी मात्रा में प्रतिबंधित इंजेक्शन और दवाइयां बरामद – Uttarakhand News

Date:

​हल्द्वानी शहर में नशे के अवैध नशे के कारोबार के खिलाफ SOTF (Special Operations Task Force) और औषधि विभाग की टीम ने बुधवार देर शाम बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। संयुक्त टीम ने बनभूलपुरा क्षेत्र में छापेमारी कर एक मेडिकल स्टोर से भारी मात्रा में नशील

.

​छापेमारी में मिला मौत का सामान

​जानकारी के अनुसार, टीम को लंबे समय से क्षेत्र में नशीली दवाइयों की बिक्री की सूचना मिल रही थी। पुख्ता जानकारी के आधार पर जब मेडिकल स्टोर पर दबिश दी गई, तो वहां से नशीले पदार्थों का जखीरा बरामद हुआ। छापामारी में ​20 Buprenorphine IP इंजेक्शन​113 Tramadol कैप्सूल ​360 Alprazolam टैबलेट ​ये सभी दवाइयां ‘शेड्यूल-एच’ कैटेगरी की हैं, जिनका इस्तेमाल नशे के रूप में किया जा रहा था। ​ड्रग इंस्पेक्टर की कार्रवाई स्टोर सीज

​मौके पर मौजूद ड्रग इंस्पेक्टर ने ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक्स एक्ट के नियम 65 का उल्लंघन पाए जाने पर मेडिकल स्टोर को सीज कर दिया। अधिकारियों ने बताया कि संचालक के पास इन प्रतिबंधित दवाओं का न तो कोई रिकॉर्ड था और न ही कोई वैध प्रिस्क्रिप्शन। ​विभागीय मिलीभगत पर जनता के सवाल ​इस कार्रवाई के बाद स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश देखने को मिला। क्षेत्रवासियों ने स्वास्थ्य विभाग और संबंधित अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाए हैं। लोगों का आरोप है कि उक्त मेडिकल स्टोर पहले भी कई बार जांच के दायरे में आ चुका है। ​चर्चा है कि पूर्व में इसका लाइसेंस निरस्त किया गया था, लेकिन बार-बार उसी स्थान पर नया लाइसेंस कैसे जारी हो गया?​लोगो का कहना है कि इस स्टोर से लंबे समय से युवाओं को नशा परोसा जा रहा था, जिससे इलाके का माहौल खराब हो रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

‘The Devil Wears Prada 2’ to ‘The Odyssey,’ and more: Hollywood’s biggest 2026 Summer releases

ETimes.in / Apr 18, 2026, 17:30 ISTAAText SizeSmallMediumLarge1/13​'The...

Sky Secrets Or Smoke Screen? Trump’s UFO Tease Sparks Epstein Distraction Row

Sarah Ferguson 'Spotted' In Austria After 213 Days; Epstein...