हल्द्वानी में आँख की ऑपरेशन के बाद श्रमिक की मौत: आंख की रोशनी बचाने के बजाय मिली मौत,8 बच्चों के सर से उठा पिता का साया – Nainital News

Date:

हल्द्वानी के एक निजी आई हॉस्पिटल में लापरवाही का बड़ा मामला सामने आया है। रामनगर के एक श्रमिक की आँखों के ऑपरेशन के बाद संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना से आक्रोशित परिजनों ने अस्पताल परिसर में जमकर हंगामा काटा और डॉक्टर पर लापरवाही के गंभीर

.

​रामनगर के ग्राम जरसा गांजा (चिल्किया) निवासी राजेश ने कोतवाली में तहरीर देते हुए बताया कि उनके भाई राजपाल की आँख में 28 मार्च को पत्थर तोड़ते समय कंकरी लग गई थी। परेशानी बढ़ने पर उन्हें हल्द्वानी के एक आई हॉस्पिटल लाया गया। डॉक्टर ने आँखों की रोशनी जाने का डर दिखाते हुए तुरंत सर्जरी की सलाह दी।​परिजनों के अनुसार, पहली सर्जरी के बाद दवाएं चलती रहीं और नियमित चेकअप भी हुआ। इसके बाद डॉक्टरों ने दोबारा ऑपरेशन की बात कही। ​15 अप्रैल को शाम 6:30 बजे से रात 9:40 बजे तक दूसरा ऑपरेशन चला रहा।बताया जा रहा है की ऑपरेशन के बाद डॉक्टर ने बताया कि मरीज का ब्लड प्रेशर (BP) हाई हो गया है।हालत नाजुक होने पर परिजन उसे ठंडी सड़क स्थित दूसरे अस्पताल ले गए, जहाँ चिकित्सकों ने राजपाल को मृत घोषित कर दिया।

​8 बच्चों के सिर से उठा पिता का साया

​मृतक राजपाल अपने पीछे आठ बच्चों का भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। पिता की मौत के बाद परिवार के सामने आजीविका का संकट खड़ा हो गया।

हल्द्वानी कोतवाली में हंगामा

मरीज के मौत के बाद परिवार वाले समर्थकों के साथ हल्द्वानी कोतवाली पहुंच गए जहां जमकर हंगामा खड़ा किया और पुलिस में तहरीर देते हुए आरोपी डॉक्टर के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।फिलहाल पुलिस पूरे मामले में तकरीर के आधार पर जांच शुरू कर दिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Tamil Nadu Assembly Elections: Tamil Nadu polls: Vijay’s TVK backs independent candidate in Salem’s Edappadi, calls for ‘fitting lesson’ | India News – The...

<img src="https://static.toiimg.com/thumb/msid-130366986,imgsize-122470,width-400,height-225,resizemode-4/untitled-design-17.jpg" alt="Tamil Nadu polls: Vijay’s TVK backs independent...