पाठ्यक्रम और परीक्षा परिणामों को लेकर निदेशालय में जड़ा ताला

Date:

पाठ्यक्रम और परीक्षा परिणामों को लेकर निदेशालय में जड़ा ताला

share

हल्द्वानी में एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने स्नातक परीक्षाओं के निराशाजनक परिणामों और पाठ्यक्रम की विसंगतियों के खिलाफ प्रदर्शन किया। छात्र नेताओं ने विश्वविद्यालय प्रशासन पर छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ करने का आरोप लगाया और अनुत्तीर्ण विद्यार्थियों के लिए दोबारा परीक्षा की मांग की। प्रदर्शन के चलते पुलिस को तैनात करना पड़ा।

पाठ्यक्रम और परीक्षा परिणामों को लेकर निदेशालय में जड़ा ताला

संतोष जोशी हल्द्वानी। स्थानीय पाठ्यक्रम की विसंगतियों और स्नातक परीक्षाओं के निराशाजनक परिणामों को लेकर गुरुवार को एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने उच्च शिक्षा निदेशालय में जोरदार प्रदर्शन किया। छात्र नेताओं ने कुमाऊं विश्वविद्यालय प्रशासन पर छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने का आरोप लगाते हुए निदेशालय के मुख्य गेट पर ताला जड़ दिया और निदेशक प्रो.वीएन खाली का घेराव किया।प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे छात्र नेता मेहुल साह ने बताया कि स्नातक पंचम सेमेस्टर में बड़ी संख्या में विद्यार्थी अनुत्तीर्ण हुए हैं। वर्तमान एनईपी व्यवस्था में स्पेशल बैक परीक्षा का प्राविधान न होने के कारण फेल हुए छात्रों को अपना एक कीमती साल बर्बाद करना पड़ रहा है।

छात्रों की मांग है कि अनुत्तीर्ण विद्यार्थियों के लिए दोबारा परीक्षा आयोजित की जाए और पाठ्यक्रम में स्पेशल बैक की व्यवस्था जोड़ी जाए। हंगामे की स्थिति को देखते हुए परिसर में पुलिस बल तैनात करना पड़ा। कार्यकर्ताओं ने स्पष्ट किया कि एमबीपीजी कॉलेज के प्राचार्य के माध्यम से पूर्व में भी विश्वविद्यालय को अवगत कराया गया था, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। छात्र नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि शुक्रवार को विश्वविद्यालय स्तर पर होने वाले प्रदर्शन के बाद भी समाधान नहीं निकला, तो वे उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। इस दौरान आशीष कबड़वाल, मयंक गोस्वामी, कमल बोरा और हर्ष शर्मा सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Gold digger: Crorepati conman in rags who targeted the rich | Gurgaon News – The Times of India

DCP Hitesh Yadav said Kalpesh had been duping victims...

Relocating community dogs not ideal, tourism dept told | Goa News – The Times of India

Panaji: At a high-level meeting convened by the tourism...