हल्द्वानी में निजी अस्पताल की कथित लापरवाही से मरीज की मौत, परिजनों का हंगामा

Date:

UP/UK

हल्द्वानी में निजी अस्पताल की कथित लापरवाही से मरीज की मौत, परिजनों का हंगामा

हल्द्वानी में एक निजी अस्पताल पर इलाज में कथित लापरवाही का गंभीर आरोप लगा है, जिसके चलते 38 वर्षीय मरीज की मौत हो गई।

हल्द्वानी में निजी अस्पताल की कथित लापरवाही से मरीज की मौत, परिजनों का हंगामा

Shikha Saklani

5 Views

हल्द्वानी- हल्द्वानी में एक बार फिर निजी अस्पतालों की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो गए हैं। एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान 38 वर्षीय मरीज की मौत के बाद परिजनों ने जमकर हंगामा किया और अस्पताल प्रबंधन पर गंभीर लापरवाही के आरोप लगाए हैं।

आंख के इलाज के लिए भर्ती 

जानकारी के अनुसार रामनगर निवासी 38 वर्षीय व्यक्ति आंख के इलाज के लिए हल्द्वानी के एक नामी निजी अस्पताल में भर्ती हुआ था। परिजनों का आरोप है कि इलाज के दौरान ही उसकी मौत हो गई। मृतक अपने पीछे आठ बच्चों को छोड़ गया है जिनमें पांच बेटियां शामिल हैं। इस दुखद घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया और परिजन आक्रोशित होकर रामनगर से हल्द्वानी कोतवाली पहुंच गए।

सीओ ने दिया जांच का आश्वासन 

कोतवाली में सीओ हल्द्वानी अमित सैनी ने परिजनों को आश्वासन दिया कि पूरे मामले की निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से जांच की जाएगी। पुलिस के आश्वासन के बाद भी गुस्साए परिजन सीधे अस्पताल पहुंच गए और डॉक्टरों पर लापरवाही के आरोप लगाने लगे। इस दौरान संबंधित डॉक्टर अस्पताल में मौजूद नहीं मिले जिससे परिजनों का आक्रोश और बढ़ गया।

घटना के बाद क्षेत्र में एक बार फिर निजी अस्पतालों की कार्यप्रणाली और चिकित्सा सेवाओं पर गंभीर सवाल उठने लगे हैं। प्रशासन के सामने अब इस मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कार्रवाई करने की चुनौती है। पीड़ित परिवार को न्याय कब मिलेगा इस पर सभी की नजरें टिकी हैं।

← Back to UP/UK News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related