हल्द्वानी में गैस संकट के बीच चोरी: जिस घर में चलाया स्टीयरिंग, वहीं से उड़ाए 3 गैस सिलेंडर; पूर्व ड्राइवर गिरफ्तार – Nainital News

Date:

​हल्द्वानी ​शहर में गैस के संकट के बीच चोरी की वारदातें बढ़ने लगी हैं। मुखानी थाना क्षेत्र के आदर्श नगर में एक पूर्व ड्राइवर ने ही अपने मालिक के साथ विश्वासघात करते हुए घर की बाउंड्री फांदकर तीन गैस सिलेंडर चोरी कर लिए। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते ह

.

​गैलरी में रखे थे सिलेंडर, बाउंड्री फांदकर घुसा चोर

​आदर्श नगर, गली नंबर 3 निवासी श्वेता ने थाने में तहरीर देकर बताया कि अज्ञात चोर ने उनके घर की बाउंड्री कूदकर गैलरी में रखे 02 भारत गैस और 01 इंडेन गैस सिलेंडर चोरी कर लिए हैं। शिकायत मिलते ही पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ FIR संख्या 45/26 के तहत बीएनएस की धारा 305(ए) में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की।

​CCTV और मुखबिर की मदद से पकड़ा गया पूर्व ड्राइवर

​थानाध्यक्ष सुशील जोशी के नेतृत्व में गठित टीम ने जब आसपास के सीसीटीवी कैमरों को खंगाला, तो एक संदिग्ध युवक दिखाई दिया। शुक्रवार को सूचना मिली कि संदिग्ध व्यक्ति चंबल पुल के पास खड़ा है। पुलिस ने घेराबंदी कर उसे हिरासत में ले लिया।

​नौकरी के दौरान ही कर ली थी ‘रेकी’

​पकड़े गए युवक की पहचान प्रदीप कुमार (26 वर्ष) निवासी बेड़ी खत्ता, दमुवाढूंगा के रूप में हुई। पूछताछ में उसने चौंकाने वाला खुलासा किया। प्रदीप ने बताया कि वह पहले वादिनी के घर पर ड्राइवर की नौकरी करता था। उसे घर के कोने-कोने की जानकारी थी। इसी का फायदा उठाकर उसने चोरी की योजना बनाई।

​मंदिर के पास बाग में छिपाए थे सिलेंडर

​आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने संतोषी माता मंदिर के पास स्थित एक बाग से तीनों चोरी के सिलेंडर बरामद कर लिए हैं। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और कानूनी कार्रवाई के बाद उसे माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related