प्रादेशिक पुलिस प्रतियोगिता का आगाज, सुरजीत-अंकिता ने जीते स्वर्ण

Date:

Hindustan Hindi News

प्रादेशिक पुलिस प्रतियोगिता का आगाज, सुरजीत-अंकिता ने जीते स्वर्ण

share

आईआरबी प्रथम वाहिनी बैलपड़ाव में शुक्रवार से शुरू हुई तीन दिवसीय प्रतियोगिता कालाढूंगी, संवाददाता।

प्रादेशिक पुलिस प्रतियोगिता का आगाज, सुरजीत-अंकिता ने जीते स्वर्ण

सतीश जोशी कालाढूंगी। आईआरबी प्रथम वाहिनी बैलपड़ाव में शुक्रवार से तीन दिवसीय प्रादेशिक जनपद/वाहिनी पुलिस वेटलिफ्टिंग क्लस्टर (वेटलिफ्टिंग, पावरलिफ्टिंग और योगा) प्रतियोगिता का शानदार शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि सेनानायक देवेंद्र पिंचा ने किया।वेटलिफ्टिंग पुरुष वर्ग 94 किग्रा में आईआरबी प्रथम के सुरजीत सिंह ने स्वर्ण, चम्पावत के कांस्टेबल कुंदन सिंह ने रजत और 40वीं वाहिनी पीएसी के ओमकुमार ने कांस्य पदक जीता। 110 किग्रा भार वर्ग में आईआरबी द्वितीय के हेड कांस्टेबल जितेन्द्र गुप्ता ने प्रथम स्वर्ण, आईआरबी प्रथम के कास्टेबल शिवकांत राणा ने रजत पदक जीता। 110 किग्रा से अधिक भार वर्ग में आईआरबी द्वितीय के सुनील कुमार ने स्वर्ण, आईआरबी प्रथम के प्रीतम सिंह ने रजत और 40वीं वाहिनी के अजय कुमार ने कांस्य पदक जीता।वेट

लिफ्टिंग महिला वर्ग 48 किग्रा भार में यूएस नगर की फायर वूमेन अंकिता पंत ने स्वर्ण, महिला आरक्षी लक्ष्मी चौहान ने रजत पदक हासिल किया। 53 किग्रा भार में 40वी वाहिनी की महिला आरक्षी सरिता ने गोल्ड, 31वीं वाहिनी की मीना गोस्वामी ने रजत और देहरादून की किरन ने कांस्य पदक जीता। 58 किग्रा भार में 40वीं वाहिनी की महिला आरक्षी लवी चौहान प्रथम, 31वीं वाहिनी की सोनिया टम्टा द्वितीय सिल्वर, टिहरी की अंकिता तृतीय रहीं। 63 किग्रा भार वर्ग 31वीं वाहिनी की संगीता फर्त्याल ने स्वर्ण, 40वीं वाहिनी की बीना रानी ने रजत और यूएस नगर की फायर वूमेन प्रियंका आर्य ने कांस्य पदक जीता। 69 किग्रा भार में 31वीं वाहिनी की पूनम जोशी प्रथम, 40वीं पीएसी की मंजीता चौहान द्वितीय रही। कार्यक्रम के शुभारंभ पर उप सेनानायक बिमल कुमार आचार्य ने मुख्य अतिथि को स्मृति चिन्ह भेंट किया, जबकि शिविरपाल अजय कुमार आर्या ने कैप व बैच पहनाकर उनका स्वागत किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Admissions for model schools announced | Patna News – The Times of India

Exciting news for aspiring high school students in Bihar!...

NDA slams oppn on Women’s Bill | Patna News – The Times of India

Patna: The BJP and other NDA partners lashed out...