हल्द्वानी क्रिकेट लीग ठगी मामले में हाईकोर्ट ने पूर्व विधायक, अन्य को आपत्ति पेश करने का दिया निर्देश
नैनीताल, 17 अप्रैल (वार्ता) उत्तराखंड उच्च न्यायालय ने हल्द्वानी में क्रिकेट लीग के आयोजन के नाम पर कथित धोखाधड़ी मामले में आरोपी के खिलाफ दर्ज मामलों को निरस्त करने की मांग को लेकर दायर याचिकाओं पर शुक्रवार को सुनवाई करते हुए प्रतिवादी पूर्व विधायक नारायण पाल और अन्य को नोटिस जारी कर आपत्ति पेश करने को कहा।
धोखाधड़ी के आरोपी विकास ढाका की ओर से दायर याचिकाओं पर न्यायमूर्ति राकेश थपलियाल की पीठ सुनवाई हुई। आज सरकार की ओर से कहा गया कि दोनों मामलों में जांच जारी है। दूसरी ओर प्रतिवादी पाल की ओर से कहा गया कि आरोपी ने क्रिकेट लीग के नाम पर उसे सब्जबाग दिखाए। यह भी कहा गया कि क्रिकेट लीग में नामचीन क्रिकेट खिलाड़ियों के प्रतिभाग के नाम लाखों की ठगी की गई।
ओडिशा मैंग्रोव संरक्षण में देश में अग्रणी बनकर उभरा
17 Apr 2026 | 8:58 PM
भुवनेश्वर, 17 अप्रैल (वार्ता) ओडिशा के अधिकारियों ने शुक्रवार को दावा किया कि राज्य ने मैंग्रोव संरक्षण में खुद को देश के सबसे सफल मॉडलों में से एक के रूप में फिर से स्थापित किया है, जो बड़े पैमाने पर बेहतर पारिस्थितिक, आर्थिक एवं जलवायु परिणाम प्रदान कर रहा है। .

