मेरे बयान को गलत ढंग से प्रचारित किया: भगत

Date:

हल्द्वानी में जिला योजना समिति की बैठक में विधायक बंशीधर भगत ने अपने बयान ‘2027 मुश्किल हो जाएगा’ को गलत संदर्भ में पेश करने की बात कही। उन्होंने अधिकारियों की लापरवाही और जनहित में विकास कार्यों की कमी पर नाराजगी जताई। उन्होंने स्पष्ट किया कि उनका बयान पार्टी की कमजोरी नहीं है और चुनाव परिणाम सच को उजागर करेंगे।

जहांगीर राजू हल्द्वानी। जिला योजना समिति की बैठक में प्रभारी मंत्री खजान दास की मौजूदगी में दिए गए बयान पर कालाढूंगी विधायक बंशीधर भगत ने स्थिति स्पष्ट की है। उन्होंने कहा कि उनके कथन ‘मैं बता नहीं सकता, 2027 मुश्किल हो जाएगा’ को कुछ लोगों ने गलत संदर्भ में प्रस्तुत कर पार्टी और सरकार की छवि कमजोर दिखाने का प्रयास किया, जबकि उनका आशय अलग था।विधायक भगत ने कहा कि बैठक के दौरान उन्होंने जल जीवन मिशन के अंतर्गत चल रहे कार्यों को लेकर अधिकारियों के प्रति नाराजगी जताई थी। शहर में लंबे समय से सड़कों के खोदे जाने और समय पर पुनर्निर्माण न होने से आम जनता को भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है, जिससे लोगों का धैर्य टूटता जा रहा है।

आज एक बजे तक होगा जनता मिलन कार्यक्रम

भगत ने कहा कि सरकार द्वारा जनहित में अनेक विकास कार्य किए जा रहे हैं, लेकिन यदि अधिकारियों की लापरवाही बनी रही तो इन कार्यों का अपेक्षित लाभ जनता तक नहीं पहुंच पाएगा और इसका नकारात्मक असर चुनावों में देखने को मिल सकता है। भगत ने विभागों के बीच समन्वय की कमी को आम जनता की परेशानी का मुख्य कारण बताते हुए अधिकारियों को जिम्मेदार ठहराया और स्पष्ट संकेत दिया कि 2027 में इसकी जवाबदेही तय होगी। उन्होंने कहा कि उनके बयान को पार्टी या सरकार की कमजोरी के रूप में प्रस्तुत करना गलत है। जो लोग ऐसा मानते हैं, उन्हें वास्तविकता समझने की आवश्यकता है और आने वाले चुनाव परिणाम स्वयं सच्चाई को स्पष्ट कर देंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Teenaged poacher shot dead by another in Kandhamal forest | Bhubaneswar News – The Times of India

Bhubaneswar: A 16-year-old poacher was shot dead by another...

What I saw that day I pray no one should ever see | India News – The Times of India

PAHALGAM: His phone rings often. As president of one...

Vietnam President to visit Bodh Gaya on May 7 | Patna News – The Times of India

On Sunday, a 14-member delegation led by Nguyen Manh...