Uttrakhand: अप्रैल में ही झुलसा हल्द्वानी, सात दिन में 6 डिग्री उछला पारा

Date:

हल्द्वानी, अमृत विचार। शहर में गर्मी ने अप्रैल में ही तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। रविवार को अधिकतम तापमान 39.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 3.8 डिग्री अधिक है, जबकि न्यूनतम तापमान 16.4 डिग्री रहा। शनिवार को भी पारा 39 डिग्री के पार रहा, जिससे लगातार बढ़ती गर्मी ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है।

मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून के अनुसार 12 अप्रैल को जहां अधिकतम तापमान 33.2 डिग्री था, वहीं महज सात दिनों में ही तापमान में करीब 6 डिग्री की तेज बढ़ोतरी दर्ज की गई है। यह स्थिति तब बनी है जब 7 से 9 अप्रैल के बीच पूरे उत्तराखंड में बारिश, ओलावृष्टि और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी हुई थी। एक सप्ताह पहले तक पहाड़ से लेकर मैदान तक तापमान सामान्य से कम चल रहा था।

मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून के अनुसार, 23 अप्रैल तक हल्द्वानी का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। यदि यही रफ्तार जारी रही, तो इस बार अप्रैल की गर्मी पिछले 18 वर्षों के रिकॉर्ड को भी पीछे छोड़ सकती है।

दिन में गर्म हवा के थपेड़े
हल्द्वानी। अप्रैल में ही दोपहर के समय गर्म हवा के थपेड़े महसूस होने लगी है। दिन के समय चिलचिलाती हुई गर्मी पड़ रही है। लोगों को अभी से मई-जून के मौसम का अहसास हो रहा है। अप्रैल के दूसरे पखवाड़े की शुरूआत में ही एसी और कूलर चलने लगे हैं। बाजार में ठंडे पेय की मांग बढ़ रही है। बस राहत की बात यह है कि रात के समय तापमान में गिरावट आ रही है।

पहाड़ों और भी बुरे हाल
पहाड़ों में पारे की रफ्तार और भी तेज चल रही है। मुक्तेश्वर में अधिकतम तापमान 28.9 डिग्री है जो सामान्य से 6.7 डिग्री ज्यादा है। सामान्य तौर पर इन दिनों यहां पर 22 से 23 डिग्री तक पारा रहता था। एक सप्ताह पहले तक यहां का तापमान 20 से 21 डिग्री के बीच चल रहा था। साथ ही विगत दिनों हुई बारिश से वनाग्नि से भी काफी राहत मिली थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Akshaye Khanna: Akshaye Khanna Joins Prasanth Varma’s Cinematic Universe in ‘Adhira’ After ‘Mahakali’ | – The Times of India

<img src="https://static.toiimg.com/thumb/msid-130487794,imgsize-105356,width-400,height-225,resizemode-4/after-mahakali-akshaye-khanna-to-join-another-prasanth-varma-universe-film-heres-what-we-know.jpg" alt="After ‘Mahakali’, Akshaye Khanna to join another...

Why do charging cables keep breaking and how to make them last longer – The Times of India

Whether you’re a professional doom-scroller or just trying to...

95-yr-old who campaigned for Kamaraj votes | Chennai News – The Times of India

CHENNAI: At 95, when most would prefer comfort over...