विपक्ष का रवैया आधी आबादी के साथ अन्याय : अजय भट्ट
भाजपा सांसद अजय भट्ट ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम के खिलाफ विपक्ष की वोटिंग को देश की आधी आबादी के खिलाफ अन्याय बताया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और अन्य विपक्षी पार्टियों ने महिलाओं के अधिकारों का विरोध किया है। भट्ट ने प्रधानमंत्री मोदी के 33% आरक्षण बिल को समर्थन देने के लिए विपक्ष की आलोचना की।

जहांगीर राजू हल्द्वानी। सांसद अजय भट्ट ने सोमवार को भाजपा कुमाऊं संभाग आयोजित प्रेसवार्ता में नारी शक्ति वंदन अधिनियम के खिलाफ विपक्ष की वोटिंग को देश की आधी आबादी के खिलाफ अन्याय बताया है। उन्होंने आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा कि कांग्रेस का इतिहास और मंशा हमेशा महिला विरोधी रही है। इंडी गठबंधन के साथ मिलकर संसद में जो किया गया, उसका जवाब देश जनता वोट के अधिकार से देगी।अजय भट्ट ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संसद व विधानसभाओं में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने के लिए नारी शक्ति वंदन अधिनियम को मंजूरी प्रदान करने लिए तीन बिल प्रस्तुत किए गए थे।
लेकिन कांग्रेस और पूरा विपक्ष माताओं-बहनों के हक को देने में सबसे बड़ी बाधा बने। उन्होंने कहा कि जिस तरह विधेयक के सदन में गिरने पर कांग्रेस समेत विपक्ष द्वारा जश्न मनाया गया वह बेहद शर्मनाक था।विधायक सरिता आर्या ने कहा कि संसद में हुई चर्चा केवल कुछ विधेयकों तक सीमित नहीं थी, बल्कि यह देश की आधी आबादी को नीति-निर्माण में समान भागीदारी देने का एक महत्वपूर्ण अवसर था। लेकिन दुर्भाग्यपूर्ण है कि कांग्रेस, समाजवादी पार्टी, टीएमसी और डीएमके ने इस ऐतिहासिक अवसर का भी विरोध किया। प्रेसवार्ता में भाजपा जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष कंचन उप्रेती, महिला मोर्चा प्रदेश प्रवक्ता कल्पना बोरा, प्रदेश सह मीडिया प्रभारी भूमिका गोयल, जिला मिडिया संयोजक दीप्ति चुफ़ाल मौजूद रहे।


