नोएडा के बाद हल्द्वानी में भड़के मजदूर, कंपनी के बाहर दिया धरना, वेतन बढ़ोतरी की मांग

Date:

ETV Bharat / state

नोएडा के बाद हल्द्वानी में भड़के मजदूर, कंपनी के बाहर दिया धरना, वेतन बढ़ोतरी की मांग

नोएडा से शुरू हुआ मजूदरों का प्रदर्शन अब हल्द्वानी तक पहुंच गया है. हल्द्वानी में वेतन बढ़ोतरी की मांग को लेकर हल्ला बोल किया.

Etv Bharat

नोएडा के बाद हल्द्वानी में भड़के मजदूर,

(

ETV Bharat

)

author img

By ETV Bharat Uttarakhand Team

Published : April 20, 2026 at 8:38 PM IST

3 Min Read

Choose ETV Bharat

हल्द्वानी: यूपी के नोएडा की तरफ उत्तराखंड में भी फैक्ट्री मजदूरों की गुस्सा फूट पड़ा है. नैनीताल जिले के हल्द्वानी में एक कंपनी के कर्मचारियों ने वेतन बढ़ोतरी और बेहतर कार्य परिस्थितियों की मांग को लेकर प्रदर्शन किया. मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस मौके पर पहुंची और प्रदर्शनकारियों को समझाने का प्रयास किया है. इस दौरान प्रदर्शन कर रहे मजूदरों ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाया.

प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर सख्ती, अभद्रता और धमकाने के गंभीर आरोप लगाया है, जिससे मामला और गरमा गया है. श्रमिकों का कहना है कि शांतिपूर्ण आंदोलन को दबाने की कोशिश की जा रही है, जिससे पूरे मामले ने अब नया विवाद खड़ा कर दिया है.

नोएडा के बाद हल्द्वानी में भड़के मजदूर (ETV Bharat)

दरअसल, नोएडा से शुरू हुआ विवाद अब हल्द्वानी पहुंच चुका है, जहां कर्मचारी न्यूनतम ₹20,000 वेतन, 8 घंटे की शिफ्ट और नो ब्रेक सिस्टम खत्म करने की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं. प्रदर्शन के दौरान हालात उस समय और बिगड़ गए, जब पुलिस की कथित सख्ती को लेकर आरोप सामने आए.

आंदोलन में शामिल सामाजिक कार्यकर्ता पीयूष जोशी ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि उनका आंदोलन पूरी तरह शांतिपूर्ण था, लेकिन पुलिस ने हस्तक्षेप कर माहौल को तनावपूर्ण बना दिया. उनका आरोप है कि मौके पर मौजूद एक पुलिस अधिकारी ने उनके साथ अभद्र व्यवहार किया, गला पकड़कर मारपीट की और धमकाने की कोशिश की.

Haldwani

पुलिस की प्रदर्शनकारियों के साथ हुई झड़प. (ETV Bharat)

पीयूष जोशी ने इसे न केवल मजदूरों के अधिकारों का दमन बताया, बल्कि इसे अपने नशा-विरोधी अभियान से भी जोड़ते हुए कहा कि कुछ शक्तिशाली लोगों के दबाव में उन्हें निशाना बनाया जा रहा है. इस घटना के बाद क्षेत्र में आक्रोश का माहौल है और श्रमिकों के बीच असंतोष और बढ़ गया है.

वहीं प्रशासन की ओर से स्थिति को नियंत्रित रखने की कोशिश की जा रही है, लेकिन इस पूरे विवाद ने श्रमिक आंदोलन को नया मोड़ दे दिया है. पीड़ित पक्ष ने चेतावनी दी है कि यदि उन्हें न्याय नहीं मिला तो वे आंदोलन को और तेज करेंगे और आमरण अनशन जैसे कदम भी उठा सकते हैं.

वहीं इस मामले में एसपी सिटी मनोज कत्याल ने बताया कि एक कंपनी के मजदूरों ने अपनी मांगों को लेकर धरना दिया था. फिलहाल सभी मजदूर शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे है. हालांकि मजूदरों ने प्रतिनिधियों ने फैक्ट्री प्रबंधन से वार्ता की है. वार्ता का जो भी नतीजा निकलेगा, उसके बारे में मजदूरों को बताया जाएगा. सुरक्षा की दृष्टि से यहां पर अतिरिक्त पुलिस बल भी तैनात किया गया है.

पढ़ें—

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Hooch deaths continue despite 10 years of prohibition | Patna News – The Times of India

Bihar's long-standing ban on alcohol now confronts a harsh...

Govt distributes Rs 838 cr to farmers on Akshaya Tritiya | Bhubaneswar News – The Times of India

CM Mohan Charan Majhi at the agriculture exhibition in...

Increase resources to speed up mega projects: Govt | Patna News – The Times of India

In a decisive move, the Bihar government has called...

BJP must explain representation it gave to women: RJD | Patna News – The Times of India

In a bold address, Tejashwi Yadav of RJD raised...