जेईई-मेन में हल्द्वानी के गुरआशीष ने किया कमाल, उत्तराखंड में हासिल किया पहला स्थान – jee main result haldwani student gurashish tops uttarakhand secures first rank impressive performance in engineering entrance exam success story

Date:

जेईई-मेन में हल्द्वानी के गुरआशीष ने किया कमाल, उत्तराखंड में हासिल किया पहला स्थान

Updated: Mon, 20 Apr 2026 11:20 PM (IST)

हल्द्वानी के गुरआशीष सिंह चड्ढा ने जेईई-मेन में 99.99 परसेंटाइल अंक प्राप्त कर उत्तराखंड टॉप किया है। उन्होंने राष्ट्रीय स्तर पर 112 वीं रैंक हासिल की …और पढ़ें

News Article Hero Image

जेईई-मेन में हल्द्वानी के गुरआशीष सिंह चड्ढा ने उत्तराखंड टाप किया है।

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, हल्द्वानी। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ( एनटीए) की ओर कराई गई इंजीनियरिंग की संयुक्त प्रवेश परीक्षा (जेईई-मेन) में हल्द्वानी निवासी गुरआशीष सिंह चड्ढा ने उत्तराखंड टाप किया है।

उन्हें 99.99 परसेंटाइल अंक प्राप्त किए हैं। राष्ट्रीय स्तर पर उन्हें 112 वीं रैंक प्राप्त हुई है। अपने पहले ही प्रयास में राज्य में शीर्ष स्थान प्राप्त किया है।

गुरआशीष ने बताया कि पढ़ाई के लिए रोजाना 10 से 12 घंटे दिए। अन्य गतिविधियों में ध्यान लगाने की बजाए अध्ययन पर पूरा फोकस किया। आनलाइन कोचिंग प्लेटफार्म से परीक्षा की तैयारी की।

इसके साथ ही स्वाध्याय पर विशेष जोर दिया। आनलाइन माध्यमों में ध्यान भटकने की समस्या रहती है, लेकिन एकाग्रता से पढ़ाई पर फोकस किया। उन्होंने कहा कि लक्ष्य प्राप्त करने के लिए द्रण इच्छा शक्ति और अनुशासन बेहद जरूरी है।

गुरआशीष ने अपनी सफलता का श्रेय पिता गुरप्रीत सिंह चड्ढा और माता हरप्रीत कौर चड्ढा के साथ बड़ी बहन गुनताशा को दिया है।

उन्होंने बताया जेईई-एडवांस की तैयारियों में जुट गए हैं। कमियों में सुधार कर और कड़ी मेहनत करेंगे। आइआइटी दिल्ली, बाम्बे या मद्रास से कंप्यूटर विज्ञान में इंजीनियरिंग करने का लक्ष्य है। उनकी शिक्षा आरम द ग्लोबल स्कूल हल्द्वानी से हुई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related