नैनीताल। जिला पंचायत की स्वास्थ्य और शिक्षा समिति ने सोमवार को दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य और शिक्षा व्यवस्था सुधारने की मांग की। स्वास्थ्य समिति अध्यक्ष बहादुर नगदली ने भीड़ापानी और अमजड़ में 108 सेवा शुरू करने की मांग की जिसपर निर्णय लिया गया। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के बदहाल आवासों और चतुर्थ श्रेणी पदों की कमी का भी मुद्दा उठाया। शिक्षा समिति अध्यक्ष देवकी बिष्ट ने जनगणना में शिक्षकों की ड्यूटी से शिक्षा प्रभावित होने की शिकायत की। उन्होंने मॉडल स्कूल में स्थायी शिक्षक व्यवस्था की मांग की। अधिकारियों ने सुधार का आश्वासन दिया।। यहां जिप सदस्य प्रमोद कोटलिया, विपिन जंतवाल, डिकर मेवाड़ी, अर्नव कांबोज, पूनम बिष्ट, दीपक बिष्ट, जिप सदस्य तरूण शर्मा आदि मौजूद थे।
Nainital News: ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य व शिक्षा सुधार की मांग
Date:

