प्रदेश में बढ़ती गर्मी के साथ ही खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता को लेकर खाद्य सुरक्षा विभाग ने सख्ती बरतनी शुरू कर दी है। मंगलवार को विभाग की टीम ने हल्द्वानी शहर में औचक निरीक्षण अभियान चलाया। इस दौरान शहर के प्रमुख पिज्जा आउटलेट्स और राजकीय मेडिकल कॉले
.
पिज्जा सेंटर्स पर हड़कंप सफाई व्यवस्था पर दिए निर्देश
खाद्य सुरक्षा अधिकारी अभय सिंह के नेतृत्व में टीम ने शहर की विभिन्न पिज्जा दुकानों पर छापेमारी की। टीम ने वहां इस्तेमाल हो रहे सॉस, पनीर और अन्य सामग्रियों के सैंपल लिए। खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने बताया कि मिलावटखोरी रोकने और भीषण गर्मी में बासी या खराब गुणवत्ता वाले सामान की बिक्री पर नकेल कसने के लिए यह कदम उठाया गया है। दुकानदारों को सख्त हिदायत दी गई है कि किचन में साफ-सफाई और मानकों का विशेष ध्यान रखें। इसके अलावा एक पिज़्ज़ा आउटलेट पर सैंपलिंग की तरह की गई है।
मेडिकल कॉलेज की मेस में भी पहुंची टीम
पिज्जा आउटलेट्स के अलावा विभाग की टीम राजकीय मेडिकल कॉलेज भी पहुंची। यहाँ मेस के खाने की गुणवत्ता को लेकर मिल रही शिकायतों के आधार पर कार्रवाई की गई। टीम ने दो अलग-अलग मेस से खाद्य पदार्थों के नमूने लिए हैं, जिन्हें जांच के लिए लैब भेजा है।
लाइसेंस नहीं मिला तो होगी जेल और जुर्माना
खाद्य सुरक्षा अधिकारी अभय सिंह ने स्पष्ट किया कि यह अभियान निरंतर जारी रहेगा। हमारा मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि जनता को स्वच्छ और गुणवत्तापूर्ण भोजन मिले। निरीक्षण के दौरान केवल सैंपलिंग ही नहीं बल्कि दुकानों के रजिस्ट्रेशन और लाइसेंस की भी जांच की जा रही है। यदि कोई बिना लाइसेंस के काम करता पाया गया तो नियमानुसार जुर्माना और सजा दोनों का प्रावधान है।

