नैनीताल जिले की लालकुआं स्थित मदरसन कंपनी में पिछले दो दिनों से चल रहा तनाव मंगलवार को खत्म हो गया। जिला प्रशासन, पुलिस और श्रम विभाग की मध्यस्थता रंग लाई और श्रमिकों ने अपना अनशन समाप्त कर दिया। जहाँ एक ओर श्रमिकों की मांगों पर सहमति बनी वहीं एसएसपी
.
समझौता में 14 में से 12 मांगें तत्काल मानी गईं
जिला प्रशासन और श्रम विभाग के अधिकारियों के साथ मंगलवार को हुई कई दौर की वार्ता के बाद प्रबंधन ने श्रमिकों की 14 प्रमुख मांगों में से 12 को तुरंत स्वीकार कर लिया है। शेष 2 मांगों पर शासन स्तर से कार्यवाही का ठोस आश्वासन मिला है। सभी श्रमिक काम पर वापस लौट आए हैं और कल से उत्पादन पूरी तरह शुरू हो जाएगा।
नोएडा की तर्ज पर थी आगजनी की प्लानिंग 20-30 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज
एसएसपी डॉ. मंजुनाथ टीसी ने खुलासा किया कि आंदोलन की आड़ में कुछ बाहरी अराजक तत्व अपना वर्चस्व जमाने के लिए बड़ी हिंसा की फिराक में थे।अराजक तत्वों ने कंपनी में तोड़फोड़ और आगजनी की वैसी ही योजना बनाई थी जैसी पूर्व में नोएडा में देखी गई थी।पुलिस कार्य में बाधा डालने और बैरियर तोड़ने के आरोप में 20-30 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। कानून हाथ में लेने की इजाजत किसी को नहीं है। शांति भंग करने वालों पर गुंडा एक्ट और गैंगस्टर एक्ट के तहत कड़ी कार्यवाही की जाएगी।

