सिगरेट के पैकेट में छुपाकर रखी थी ऐसी चीज, पुलिस ने किया गिरफ्तार – haldwani police arrest man with smack hidden in cigarette pack

Date:

सिगरेट के पैकेट में छुपाकर रखी थी ऐसी चीज, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Updated: Wed, 22 Apr 2026 02:37 PM (IST)

हल्द्वानी पुलिस ने रामलीला मैदान से नमन शाह नामक एक युवक को गिरफ्तार किया है। युवक के सिगरेट के पैकेट से 12.51 ग्राम स्मैक बरामद हुई। …और पढ़ें

News Article Hero Image

जागरण आपके द्वार में उठाई थी समस्या, हरकत में आई पुलिस। प्रतीकात्मक

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, हल्द्वानी। हल्द्वानी कोतवाली पुलिस ने रामलीला मैदान में चेकिंग के दौरान एक तस्कर को सिगरेट पीते हुए गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने तस्कर की जेब में रखे सिगरेट के पैकेट को खोलकर देखा तो उसमें 12.51 ग्राम स्मैक निकली, जिस पर युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

हल्द्वानी बाजार में पटेल चौक के समीप रामलीला मैदान और डीके पार्क में नशेड़ियों का मुद्दा दैनिक जागरण ने जागरण आपके द्वार में प्रकाशित किया था। उसके बाद पुलिस ने डीके पार्क व रामलीला मैदान से कई संदिग्ध व्यक्तियों को भी हिरासत में लिया था।

संदिग्ध युवक को पकड़ा

अब 20 अप्रैल की शाम पुलिस ने गश्त के दौरान रामलीला मैदान में स्थित मंच के पीछे पेड़ के नीचे बैठे एक संदिग्ध युवक को पकड़ लिया। युवक उस दौरान वहां सिगरेट पी रहा था। पूछताछ में युवक ने अपना नाम 26 वर्षीय नमन शाह निवासी मल्लीताल बताया।

युवक के आसपास नशीले इंजेक्शन व नशा करने वाले पेपर भी पड़े थे। पुलिस के पूछने पर युवक ने बताया कि वह सिगरेट पी रहा है। नशे की सामग्री उसकी नहीं है, लेकिन जब सख्ती से पूछताछ की तो युवक के पास रखे सिगरेट के डिब्बे में पुलिस को स्मैक मिली।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Fake birth certificate racket busted in Ambedkar Nagar | Lucknow News – The Times of India

21 Out of 28 Docus Found Forged, Probe OrderedLucknow:...

LU show highlights green wonders | Lucknow News – The Times of India

Lucknow: Ever thought water hyacinth can be transformed into...