हल्द्वानी – सांसद अजय भट्ट ने ओखलकांडा में देवगुरु बृहस्पति के मंदिर के लिए CM को लिखा पत्र, जानिए क्यों कहा गंभीर है विषय

Date:

हल्द्वानी – पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री व नैनीताल उधम सिंह नगर संसदीय क्षेत्र से सांसद अजय भट्ट ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और प्रधान महाप्रबंधक भारतीय दूरसंचार सेवा संजय प्रसाद को पत्र लिखते हुए तत्काल जनपद नैनीताल के अन्तर्गत वि०ख० ओखलकाण्डा ग्राम पुटपुड़ी, तुसराड़, पो० तुसराड़ में स्थित श्री देवगुरू मंदिर में सोलर सहित 4G BTS मोबाइल टॉवर और बिजली व्यवस्था स्थापित किये जाने का आग्रह किया है।

सांसद भट्ट ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और प्रधान महा प्रबंधक कुमाऊं भारतीय दूरसंचार सेवा को पत्र लिखते हुए कहा है कि कि जनपद नैनीताल के अन्तर्गत वि०ख० ओखलकाण्डा ग्राम पुटपुड़ी, तुसराड़, पो० तुसराड़ में स्थित श्री देवगुरू जी का बहुत ही प्राचीन मंदिर है। श्री देवगुरू मंदिर के बारे में देश एवं दुनिया के भक्तगणों का आना-जाना लगातार लगा रहता है। ऐसी मान्यता है कि बृहस्पति देव, साक्षात् यहां वास करते है तथा हर एक की मनोकामना पूर्ण करते है। अभी हाल ही में इसी महीने, साध्वी उमा भारती, जो पूर्व में मध्य प्रदेश की मुख्यमंत्री एवं केन्द्र में मंत्री रही है, का आना भी हुआ है।

श्री देवगुरू मंदिर के पूज्य संत प्रेमानंद एवं पूर्व राजस्व अधिकारी भुवन चन्द्र कफल्टिया द्वारा, इस महान एवं पवित्र श्रद्धा के मंदिर में आज तक दूरभाष (Telephone) / लाईट की कोई सुविधा नहीं होने के बारे में मुझे अवगत कराया है। वास्तव में इतने महत्वपूर्ण स्थान पर आज तक टॉवर और बिजली नहीं होना अपने आप में एक गंभीर विषय है। वि०ख० ओखलकाण्डा ग्राम पुटपुड़ी, तुसराड़, पो० तुसराड़ में स्थित प्राचीन श्री देव गुरू मंदिर में दूरभाष की सुविधा हेतु सोलर सहित मोबाइल टॉवर लगाया जाना जनहित में अति आवश्यक है, क्योंकि अभी तक यहां विद्युत नहीं पहुंची है।

भट्ट ने कहा कि जनहित में  उपरोक्त स्थान पर स्थित श्री गुरू देव मंदिर पर बिजली की व्यवस्था और तत्काल सोलर सहित 4G BTS मोबाइल टॉवर लुगाना सुनिश्चित क्या जाना बेहद आवश्यक है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related