गर्मी चढ़ते ही एक्शन में फूड सेफ्टी विभाग: हल्द्वानी में लस्सी-जूस के सैंपल लैब भेजे, मिलावट मिली तो खैर नहीं – Nainital News

Date:

हल्द्वानी में बढ़ती गर्मी के साथ ही मिलावटखोरों पर नकेल कसने के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग ने कमर कस ली है। गुरुवार को खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने हल्द्वानी के बाजारों में ताबड़तोड़ छापेमारी कर लस्सी, जूस और दूध समेत अन्य पेय पदार्थों की गुणवत्ता जांची।

.

DM के निर्देश पर विशेष अभियान

खाद्य सुरक्षा अधिकारी अभय सिंह ने बताया कि जिलाधिकारी के सख्त निर्देशों के बाद यह अभियान चलाया जा रहा है। गर्मी के मौसम में ठंडे पेय पदार्थों की डिमांड बढ़ते ही मिलावट और अस्वच्छता की शिकायतें मिल रही थीं। इसी को देखते हुए टीम ने गुरुवार को शहर के मुख्य अड्डों पर लस्सी और जूस की दुकानों पर चेकिंग अभियान चलाई गई। इसके अलावा दुकानदारों को साफ सफाई रखने के सख्त निर्देश जारी किये गए हैं। उन्होंने बताया कि खाद्य पदार्थों के जांच को राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशा भेजा गया है जहां रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।उन्होंने बताया कि कई बार देखा गया है कि जूस को आकर्षक दिखाने के लिए डाले जाने वाले केमिकल कलर्स का प्रयोग किया जाता है। जूस और लस्सी में साफ पानी का उपयोग हो रहा है। लस्सी और शेक में इस्तेमाल होने वाले दूध में मिलावट या फैट की कमी इसकी भी जांच की गई।

अधिकारी बोले लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी

खाद्य सुरक्षा अधिकारी अभय सिंह के मुताबिक नमूनों की रिपोर्ट आने के बाद आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। यदि किसी खाद्य पदार्थ में हानिकारक रंग, अशुद्ध दूध या दूषित पानी की पुष्टि होती है तो संबंधित दुकानदार के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। यह अभियान लगातार जारी रहेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

A retelling of Bodhidharma’s inward journey on stage | Pune News – The Times of India

OTT star from Four More Shots Please! Rajeev Siddhartha...

Tamil Nadu elections 2026: ‘Raaka’ director Atlee steps out to vote; greets fans with a smile | – The Times of India

<img src="https://static.toiimg.com/thumb/msid-130473556,imgsize-52918,width-400,height-225,resizemode-4/tamil-nadu-elections-2026-raaka-director-atlee-steps-out-to-vote-greets-fans-with-a-smile.jpg" alt="Tamil Nadu elections 2026: ‘Raaka’ director Atlee...