नैनीताल में बस को ओवरटेक करने की कोशिश में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। हादसा आज सुबह कालाढूंगी क्षेत्र में हुआ। युवक रामनगर से हल्द्वानी की ओर जा रहा था। हादसा इतना भिषण था कि युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
.
मृतक अपने परिवार का इकलौता सहारा था। मृतक की पहचान लालकुआं के रावत नगर निवासी पुष्कर सिंह कार्की (35) पुत्र दीवान सिंह कार्की के रूप में हुई है।
घटना की PHOTOS…

इसी बस से टकराई थी बाइक।

हादसे के बाद बाइक का आगे का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया।
बस के पिछले हिस्से से टकराई बाइक
कमोला स्थित गुरुणी नाले के पास उन्होंने आगे चल रही बस को ओवरटेक करने की कोशिश की। इसी दौरान उनकी बाइक अचानक बेकाबू हो गई और सीधे बस के पिछले हिस्से से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि पुष्कर को संभलने का मौका तक नहीं मिला।
एसआई तनवीर आलम ने बताया कि पुष्कर मार्चुला क्षेत्र में ट्रक ड्राइवर के रूप में काम करता था और गुरुवार को काम खत्म कर अपने घर लौट रहा था। पुष्कर अपने परिवार का इकलौता वारिस था और पूरे घर की आर्थिक जिम्मेदारी उसी के कंधों पर थी।

पुलिस ने शव को हल्द्वानी के पोस्टमॉर्टम हाउस भेजा।
अस्पताल पहुंचने से पहले मौत
कालाढूंगी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के डॉक्टर कुलदीप सिंह ने बताया कि आज सुबह करीब 8 बजे घायल युवक को लाया गया था, जिसकी जांच करने पर पता चला कि उसकी मौत हो चुकी है। मृतक का एक छोटा बच्चा है।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और आगे की जांच शुरू कर दी है।
——————————
ये खबर भी पढ़ें…
रुद्रप्रयाग में 820 फीट खाई में गिरी कार: 3 की मौत, घर नहीं पहुंचे तो परिजनों ने लोकेशन ट्रेस की; 16 घंटे तक पड़ी रही बॉडी

उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग में केदारनाथ हाईवे के पास बुधवार शाम भीरी से औरिंग जा रही कार (UK 13TA 1991) अनियंत्रित होकर करीब 820 फीट गहरी खाई में गिर गई। हादसे में कार सवार तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। (पढ़ें पूरी खबर)

