Haldwani: हस्ताक्षर सिर्फ पहचान नहीं… बताता है आपके व्यक्तित्व के बारे में भी

Date:

हस्ताक्षर केवल नाम लिखने की एक औपचारिक प्रक्रिया नहीं है बल्कि यह व्यक्ति के भीतर छिपे स्वभाव, सोच और मानसिक प्रवृत्तियों की एक अनोखी झलक भी माना जाता है। ग्राफियोलॉजी के दृष्टिकोण से देखा जाए तो लिखावट और हस्ताक्षर में मौजूद ये सूक्ष्म अंतर व्यक्ति की निर्णय क्षमता, भावनात्मक संतुलन और व्यावहारिक पैटर्न को भी उजागर कर सकते हैं।

राजकीय मेडिकल कॉलेज हल्द्वानी के फोरेंसिक विभाग में इसी विषय पर एक शोध चल रहा है। ग्राफियोलॉजी विषय पर शोध कर डॉ. सौरभ प्रकाश सिंह हस्ताक्षर और हस्तलेखन का विश्लेषण कर व्यक्ति के स्वभाव, व्यवहार और मानसिक स्थिति को समझने का प्रयास कर रहे हैं। उनके अनुसार हस्ताक्षर व्यक्ति का मूल स्वभाव दर्शाता है। शोध को संस्थागत एथिक्स कमेटी भी अपनी मंजूरी दे चुका है।

अब तक 551 लोगों पर अध्ययन
फोरेंसिक ग्राफियोलॉजी में हैंडराइटिंग एक्सपर्ट कई गंभीर मामलों में आरोपी की सोच को उजागर कर देते हैं। डॉ. सौरभ ने 2025 में ग्राफियोलॉजी को और बेहतर ढंग से जानने के लिए रूचि दिखाई। उन्होंने हस्तलेखन और हस्ताक्षर से अपराध, मानसिक स्थिति और व्यक्तित्व का वैज्ञानिक विश्लेषण को अपने शोध में शामिल किया। द ट्रुथ बिहाइंड द सिग्नेचर एंड हैंडराइटिंग विषय के इस शोध के तहत वह अब तक 551 लोगों पर अध्ययन किया जा चुका है। उन्होंने प्रतिभागियों से हस्ताक्षर के नमूने लेकर उन्हें उनकी विशेषता बताई। उसके संतुष्ट होने पर अध्ययन फार्म भरवाया। 1051 और लोगों पर अध्ययन करने के बाद वह शोध पत्र दाखिल करेंगे।

शोध में मानसिक रोगी से लेकर बंदी तक शामिल
शोध में आत्महत्या करने का प्रयास कर चुके 100 के अलावा गंभीर अपराध में जेल में बंद 100 आरोपियों और मानसिक रोग विभाग की ओपीडी में आने वाले डिप्रेशन के शिकार सौ लोगों के हस्ताक्षर पर भी शोध किया गया। अब 100 गर्भवती महिलाओं के चिड़चिड़ापन व अन्य समस्या पर पर शोध करने की तैयारी है।

ऐसे सिग्नेचर बताते हैं स्वभाव…

सामान्य हस्ताक्षर वाला – सुलझा हुआ इंसान

जटिल हस्ताक्षर करने वाला – उलझाऊ इंसान

यदि हस्ताक्षर के शब्द ऊपर से नीचे की ओर जाए – हमेशा परेशान रहने वाले

यदि हस्ताक्षर के नीचे लाइन नीचे की ओर बनाए – जीवन में परेशानी झेलने वाले

हस्ताक्षर को बार बार काटने, गोला बनाने, घेरा बनाने वाला – इंसान में असुरक्षा का भाव

हस्ताक्षर में अपना सरनेम लगाना – परिवार के प्रति जिम्मेदार

पेन दबाकर हस्ताक्षर करना – गुस्सैल स्वाभाव

पेन को अत्यधिक दबाकर हस्ताक्षर करने वाला – गंभीर तनाव में रहने वाला

बार-बार पेन उठाना – ऐसा इंसान जिसका मूड बदलता रहता है

सिग्नेचर का वैज्ञानिक पहलू

मस्तिष्क का लिम्बिक सिस्टम भावनाओं और यादों को नियंत्रित करता है, जबकि फ्रंटल लोब इंपल्स नियंत्रण और निर्णय लेने की क्षमता को संभालता है। मोटर कॉर्टेक्स हस्ताक्षर की योजना और सिग्नल ट्रांसमिशन का कार्य करता है। यह शोध बताता है कि कैसे हस्ताक्षर की बनावट व्यक्ति के छिपे हुए व्यवहार का आउटपुट देती है।

जिस प्रकार किसी व्यक्ति की पहचान उसके फोटो, डीएनए और फिंगरप्रिंट से होती है, उसी प्रकार उसकी पहचान उसके हस्ताक्षर और लिखावट से भी संभव है। इन दोनों का नियंत्रण मस्तिष्क करता है। -डॉ. सौरभ प्रकाश सिंह, पीजी रेजिडेंट

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Akshaye Khanna: Akshaye Khanna Joins Prasanth Varma’s Cinematic Universe in ‘Adhira’ After ‘Mahakali’ | – The Times of India

<img src="https://static.toiimg.com/thumb/msid-130487794,imgsize-105356,width-400,height-225,resizemode-4/after-mahakali-akshaye-khanna-to-join-another-prasanth-varma-universe-film-heres-what-we-know.jpg" alt="After ‘Mahakali’, Akshaye Khanna to join another...

Why do charging cables keep breaking and how to make them last longer – The Times of India

Whether you’re a professional doom-scroller or just trying to...

95-yr-old who campaigned for Kamaraj votes | Chennai News – The Times of India

CHENNAI: At 95, when most would prefer comfort over...