उत्तराखंड: शादी से लौट रहे युवक को बाघ ने बनाया शिकार, एक महीने में तीसरा हमला – haldwani tiger attack youth killed nainital sees 2 deaths in 2 days

Date:

उत्तराखंड: शादी से लौट रहे युवक को बाघ ने बनाया शिकार, एक महीने में तीसरा हमला

Updated: Fri, 24 Apr 2026 11:46 AM (IST)

हल्द्वानी के फतेहपुर रेंज में एक युवक की बाघ के हमले में मौत हो गई, जो नैनीताल जिले में दो दिन में वन्यजीव हमले से दूसरी मौत है। …और पढ़ें

News Article Hero Image

इस तस्वीर का उपयोग सांकेतिक रूप में किया गया है।

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, हल्द्वानी। फतेहपुर रेंज के अंतर्गत भदूनी गांव में गुरुवार देर रात बाघ के हमले में युवक की मौत हो गई। युवक भदूनी गांव में आयोजित शादी समारोह से लौट रहा था, तभी बाघ ने उस पर हमला कर दिया। यह नैनीताल जिले में दो दिन के अंदर वन्यजीव के हमले में दूसरी मौत है, जबकि महीने भर में यह तीसरी घटना है।

जानकारी के मुताबिक, कमल सिंह (30) नामक युवक गुरुवार को भदूनी गांव से शादी के बाद लौट रहे थे। तभी खेत के पास बाघ ने उन्हें मार दिया। शुक्रवार सुबह युवक का क्षत-विक्षत शव मिला। लगातार वन्यजीवों के हमले में हो रही मौतों से क्षेत्र में आक्रोश का माहौल है।

कांग्रेस प्रवक्ता नीरज तिवारी ने कहा कि लगातार तीसरी घटना ने यह साबित कर दिया है कि वन विभाग पूरी तरह विफल हो चुका है और सरकार हालात संभालने में असफल सिद्ध हुई है। क्षेत्र में दहशत का माहौल है, लेकिन जिम्मेदार विभाग केवल कागजी कार्यवाही तक सीमित हैं।

पूर्व में भी लगातार चेतावनी दी गई थी कि बाघ सक्रिय है, इसके बावजूद न तो उसे पकड़ने के ठोस प्रयास हुए और न ही मारने के आदेश जारी किए गए। यह सीधा-सीधा प्रशासनिक लापरवाही का मामला है।

2026 में जिले में बाघ के हमले में मौत

  • दो जनवरी 2026 को कार्बेट टाइगर रिजर्व के ढेला रेंज में जंगल में लकड़ी लेने गई सुखिया देवी की मौत
  • चार जनवरी 2026 को रामनगर डिवीजन की कोटा रेंज में अभिमन्यु की बाघिन के हमले में मौत
  • 18 जनवरी 2026 को रामनगर डिवीजन की कोसी रेंज में अज्ञात को बाघ ने मार डाला
  • 12 फरवरी 2026 को रामनगर डिवीजन की फतेहपुर रेंज में गंगा देवी को बाघ ने बनाया शिकार
  • 25 फरवरी 2026 को रामनगर डिवीजन की फतेहपुर रेंज में कमला फर्त्याल को बाघ ने मारा
  • तीन अप्रैल 2026 को नैनीताल डिवीजन की मनोरा रेंज में बाघ ने हंसी देवी को मौत के घाट उतारा
  • 22 अप्रैल 2026 को नैनीताल डिवीजन की मनोरा रेंज में वन्यजीव ने हेमा देवी का मारा
  • 23 अप्रैल 2026 को रामनगर डिवीजन की फतेहपुर रेंज में वन्यजीव के हमले में कमल सिंह की मौत

यह भी पढ़ें- तड़म गांव में गुलदार पिंजरे में फंसा, बाघ का खौफ बरकरार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related