हल्द्वानी की टीम बनी सिरमौर

Date:

गोपेश्वर। राज्य स्तरीय फुटबाल प्रतियोगिता का बुधवार को हल्द्वानी और पिथौरागढ़ की टीमों के मध्य फाइनल मुकाबला हुआ। संघर्षपूर्ण मुकाबले में ट्राई ब्रेकर के माध्यम से हल्द्वानी की टीम ने पिथौरागढ़ की टीम को 3-2 से पराजित कर ट्राफी पर कब्जा किया।

खेल विभाग की ओर से आयोजित राज्य स्तरीय फुटबाल प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में निर्धारित 90 मिनट तक बाल से जूझते रहे दोनों टीमों के खिलाड़ी एक दूसरे पर एक गोल भी नहीं दाग पाए। बाद में ट्राई ब्रेकर के माध्यम से दोनों टीमों को गोल दागने का मौका दिया गया, जिसमें हल्द्वानी की ओर से दीपक, रितेश चौहान, कुंडल कार्की ने एक-एक गोल दागे, जबकि उप विजेता रहे पिथौरागढ़ की ओर से मनोज और किरन मेहरा ने गोल किया। फुटबॉल संघ चमोली के सचिव एम खान ने पिथौरागढ़ के गोपाल मेहता को सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी और मनोज पाल फ्रैंडस क्लब गोपेश्वर की ओर से चमोली टीम को फैयर प्ले ट्राफी दी गई। विजेता प्रतिभागियाें को नगर पालिकाध्यक्ष प्रेम बल्लभ भट्ट ने पुरस्कृत किया।

इस अवसर पर उत्तराखंड फुटबाल एसोसिएशन के रैफरी सुनील कुमार, हीरा सिंह, तनवीर अहमद, नवीन कुंवर, मनोज रावत, शिक्षक संघ के अध्यक्ष कमल किशोर डिमरी, फुटबाल प्रशिक्षक एमएल जैन, केसी पंत, पृथ्वी रावत, तनवीर अहमद, राजू बुर्फाल, बीएस चौधरी, एनएस नेगी आदि मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related