पूर्व सैनिक की बेटी की शादी के लिए मिले गैस सिलेंडर, दुल्हन अंजलि बोली- थैंक यू हिन्दुस्तान

Date:

पूर्व सैनिक की बेटी की शादी के लिए मिले गैस सिलेंडर, दुल्हन अंजलि बोली- थैंक यू हिन्दुस्तान

share

पूर्व सैनिक सुंदर सिंह मेहता की बेटी अंजलि की शादी की तैयारियों में गैस सिलेंडर की कमी आ रही थी। हिन्दुस्तान अखबार में खबर प्रकाशित होने के बाद भारत गैस ने उन्हें दो कमर्शियल गैस सिलेंडर उपलब्ध कराए। दुल्हन अंजलि ने हिन्दुस्तान का धन्यवाद किया।

पूर्व सैनिक की बेटी की शादी के लिए मिले गैस सिलेंडर, दुल्हन अंजलि बोली- थैंक यू हिन्दुस्तान

हिन्दुस्तान की खबर का असर: पूर्व सैनिक की बेटी की शादी के लिए मिले गैस सिलेंडर, दुल्हन अंजलि बोली- थैंक यू हिन्दुस्तान – उपजिलाधिकारी के आदेश के बाद भी नहीं मिल रही थी गैस, खबर प्रकाशित होते ही भारत गैस ने दिए दो कमर्शियल सिलेंडरवरिष्ठ संवाददाता, हल्द्वानी।बेटी की शादी से पहले गैस सिलेंडर के लिए भटक रहे पूर्व सैनिक सुंदर सिंह मेहता को आखिरकार राहत मिल गई। हिन्दुस्तान अखबार में खबर प्रकाशित होने के बाद भारत गैस एजेंसी ने उन्हें बेटी की शादी के लिए दो कमर्शियल गैस सिलेंडर उपलब्ध करा दिए। सिलेंडर मिलने पर दुल्हन अंजलि मेहता ने थैंक यू हिन्दुस्तान कहकर आभार जताया।रामपुर

रोड स्थित एसटीएच में सुरक्षा गार्ड के रूप में कार्यरत पूर्व सैनिक सुंदर सिंह मेहता की बेटी अंजलि मेहता की शादी 1 मई को निर्धारित है। शादी की तैयारियों के लिए उन्होंने प्रशासन से पांच कमर्शियल गैस सिलेंडर की मांग की थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए उपजिलाधिकारी स्तर से दो सिलेंडर उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए गए थे।इसके बावजूद आरोप था कि ज्वाला गैस एजेंसी, रामपुर रोड से उन्हें गैस उपलब्ध नहीं है लिखकर वापस कर दिया गया। प्रशासनिक आदेश के बावजूद सिलेंडर न मिलने से पूर्व सैनिक को इधर-उधर भटकना पड़ा और शादी की तैयारियां प्रभावित होने लगी थीं।मामला हिन्दुस्तान में प्रमुखता से प्रकाशित होने के बाद भारत गैस ने तत्परता दिखाते हुए पूर्व सैनिक को दो कमर्शियल सिलेंडर उपलब्ध करा दिए। इससे परिवार ने राहत की सांस ली और शादी की तैयारियों को गति मिली।पूर्व सैनिक सुंदर सिंह मेहता और उनकी बेटी अंजलि ने इसके लिए हिन्दुस्तान का आभार व्यक्त किया।फोटो:: 3

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Bomb threat email triggers security sweep in Assembly | Jaipur News – The Times of India

Jaipur: Rajasthan Assembly received a bomb threat Friday, prompting...

Find innovative ways to usher in devpt: Hemant to mukhiyas | Ranchi News – The Times of India

Ranchi: Jharkhand Chief Minister Hemant Soren during the Chief...