हल्द्वानी:

Date:

Haldwani Investment Fraud: हल्द्वानी के डहरिया स्थित GMFX Global Limited पर 39 करोड़ रुपये की ठगी का आरोप लगा है. कंपनी ने दो साल में पैसा दोगुना करने का लालच दिया.

By : दानिश खान | Edited By: जतिन राय | Updated at : 18 Jan 2026 10:59 AM (IST)

उत्तराखंड के हल्द्वानी में निवेश के नाम पर “पैसा दोगुना” करने का झांसा देकर करोड़ों रुपये की ठगी का बड़ा मामला सामने आया है. डहरिया स्थित GMFX Global Limited नाम की इन्वेस्टमेंट कंपनी पर करीब ₹39 करोड़ की धोखाधड़ी का गंभीर आरोप लगा है. मामले की शिकायतें सामने आने के बाद कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने स्वयं कंपनी कार्यालय पर छापेमारी की, जहां से कई अहम दस्तावेज बरामद किए गए हैं.

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि कंपनी द्वारा निवेशकों को दो साल में रकम दोगुनी करने का लालच दिया गया था. बड़ी संख्या में लोगों ने इस भरोसे पर अपनी जमा-पूंजी ही नहीं, बल्कि कर्ज लेकर भी कंपनी में निवेश किया. लेकिन जब प्रशासन ने कंपनी से यह सवाल किया कि निवेशकों का पैसा कहां लगाया जा रहा है और मुनाफा किस आधार पर दिया जा रहा है, तो कंपनी प्रबंधन कोई ठोस और स्पष्ट जवाब नहीं दे सका.

शेयर बाजार का दावा, लेकिन नहीं दिए सबूत

जांच के दौरान कंपनी पक्ष ने दावा किया कि निवेश की गई राशि का उपयोग शेयर बाजार और जमीन की खरीद-फरोख्त में किया गया है, लेकिन इस संबंध में कोई ठोस दस्तावेज या प्रमाण प्रस्तुत नहीं किए जा सके. हैरानी की बात यह रही कि निवेश से जुड़े एग्रीमेंट, लेन-देन और मुनाफे का विवरण रखने वाला ऑनलाइन पोर्टल भी जांच के समय खुल नहीं पाया. इससे कंपनी की कार्यप्रणाली पर और अधिक संदेह गहरा गया है.

यह पूरा मामला तब उजागर हुआ जब कई पीड़ित निवेशकों ने जनता दरबार में शिकायत दर्ज कराई. पीड़ितों का कहना है कि कंपनी के भरोसेमंद दावों पर उन्होंने अपनी जीवनभर की जमा-पूंजी लगा दी, कुछ लोगों ने बैंक और परिचितों से कर्ज लेकर निवेश किया, लेकिन अब उनकी बड़ी रकम फंसी हुई है और उन्हें कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिल रहा.

कमिश्नर ने दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश

कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस को तत्काल सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं. उन्होंने स्पष्ट कहा कि आम जनता के साथ किसी भी तरह की धोखाधड़ी बर्दाश्त नहीं की जाएगी. फिलहाल पुलिस और प्रशासन संयुक्त रूप से कंपनी के दस्तावेजों की जांच कर रहे हैं और आगे की कानूनी कार्रवाई की तैयारी की जा रही है.

यह मामला एक बार फिर निवेश के नाम पर होने वाली धोखाधड़ी की ओर इशारा करता है. आम लोगों को सलाह दी जाती है कि किसी भी कंपनी में निवेश से पहले उसकी प्रामाणिकता की जांच अवश्य करें और असामान्य रूप से उच्च रिटर्न के वादों से सावधान रहें.

Published at : 18 Jan 2026 10:59 AM (IST)

Breaking News, Anytime, Anywhere – Download ABPLIVE on Android and iOS now!

Sponsored Links by Taboola

वीडियोज

फोटो गैलरी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Biplab Dasgupta, Renowned Bengali Actor, Dies at 75 in Kolkata | – The Times of India

Kolkata, Veteran Bengali actor and renowned elocutionist Biplab Dasgupta,...

Missing man found dead in Jehanabad | Patna News – The Times of India

Tragedy struck a village in Jehanabad as 30-year-old Arun...