मदरसन कंपनी हंगामे के आठ संदिग्धों के मोबाइल सर्विलांस पर, नोएडा लिंक की जांच – motherson haldwani unrest 8 suspects mobiles on surveillance

Date:

मदरसन कंपनी हंगामे के आठ संदिग्धों के मोबाइल सर्विलांस पर, नोएडा लिंक की जांच

Updated: Sat, 25 Apr 2026 08:41 AM (IST)

हल्दूचौड़ स्थित मदरसन कंपनी में हुए हंगामे के आठ संदिग्धों के मोबाइल सर्विलांस पर लगाए गए हैं। …और पढ़ें

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, हल्द्वानी। हल्दूचौड़ स्थित मदरसन कंपनी में बीते दिनों हुए हंगामे का लिंक नोएडा में हुए बवाल से जुड़ता दिखाई दे रहा है। स्थानीय खुफिया इकाई व जांच अधिकारी इन संदिग्धों से ठोस इनपुट का इंतजार कर रहे हैं। इसके लिए पुलिस ने पांच युवतियों व तीन युवकों के मोबाइल इलेक्ट्रानिक सर्विलांस में लगा दिए हैं।

मदरसन कंपनी में हुए हंगामे के बाद पुलिस ने दावा किया है कि इसमें कुछ संदिग्ध लोग शामिल थे, जो नोएडा हिंसा के सूत्रधार हैं और वहीं से आपरेट हो रहे थे। यह संदिग्ध नेपाल के जेन-जी आंदोलन के बाद नोएडा में श्रमिकों के उपद्रव से काफी प्रेरित हैं। इन संदिग्धों ने ही श्रमिकों को उग्र आंदोलन के लिए उकसाया है।

संदिग्धों ने ही श्रमिकों को बरगलाया था

बीते दिन पहले एसएसपी मंजुनाथ टीसी का कहना था कि इन संदिग्धों की कुंडली खंगालने के लिए टीमें जुट गई हैं, जो इंटरनेट मीडिया अकाउंट में नजरें बनाए हुए हैं। इन संदिग्धों ने ही श्रमिकों को हंगामा करने के लिए बरगलाया था।

एसपी सिटी मनोज कत्याल ने बताया कि संदिग्धों के साथ ही जिन अज्ञातों पर प्राथमिकी दर्ज है। वह सभी पुलिस रडार पर हैं। संदिग्धों के मामले की जांच चल रही है, इसके लिए बकायदा हल्द्वानी कोतवाल विजय मेहता को जांच अधिकारी नियुक्त कर दिया है। इन संदिग्धों से ठोस इनपुट जुटाने के लिए इनके मोबाइल फोन सर्विलांस में लगाए गए हैं। ठोस जानकारी उपलब्ध होने पर इनपर कार्रवाई करते हुए इनके नाम सार्वजनिक करेगी।

यह भी पढ़ें- मदरसन हंगामे का नोएडा और नेपाल जेन-जी आंदोलन कनेक्शन, आठ संदिग्धों की पहचान

यह भी पढ़ें- 13 साल पहले भी मदरसन से शुरू हुई थी हिंसा, करोड़ों के नुकसान के बीच 500 कंपनियों में हुई थी तोड़फोड़

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related