गर्मी की वजह से उत्तराखंड में बदली स्कूलों की टाइमिंग, अब सुबह एक घंटा पहले खुलेंगे स्कूल – uttarakhand schools change timings due to heatwave haldwani

Date:

गर्मी की वजह से उत्तराखंड में बदली स्कूलों की टाइमिंग, अब सुबह एक घंटा पहले खुलेंगे स्कूल

Updated: Sat, 25 Apr 2026 08:28 AM (IST)

भीषण गर्मी और लू के प्रभाव को देखते हुए उत्तराखंड के नैनीताल जिले में स्कूलों के समय में बदलाव किया गया है। …और पढ़ें

News Article Hero Image

भीषण गर्मी और लू का प्रभाव देख शिक्षा विभाग ने बदला समय. Concept Photo

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, हल्द्वानी । भीषण गर्मी और लू का प्रभाव लगातार बढ़ रहा है। दोपहर के समय सड़क पर निकलना मुश्किल हो रहा है। मौसम की मार को देख शिक्षा विभाग ने स्कूलों के समय में बदलाव किया है।

अब शनिवार से सरकारी और निजी विद्यालय सुबह 7:45 बजे की बजाय 6:45 बजे खुलेंगे। जबकि, पहले स्कूलों में छुट्टी का समय 2:05 बजे तय किया गया था उसमें भी परिवर्तन किया गया है। ऐसे में अवकाश एक घंटे पहले यानी दोपहर एक बजे होगा।

आदेश जारी

मुख्य शिक्षा अधिकारी जीआर जायसवाल की ओर से संबंधित आदेश जारी किए गए हैं। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी किए गए हीटवेव् के पूर्वानुमान को देखते हुए समय बदला गया है। विद्यालय खुलने और अवकाश की व्यवस्था नैनीताल के हल्द्वानी, रामनगर, कोटाबाग ब्लाक क्षेत्र में लागू होगा। इधर, भीषण गर्मी को देख स्कूलों की टाइमिंग पर लगातार सवाल उठ रहे थे। शिक्षक संगठनों ने भी विरोध दर्ज कराया था।

प्राथमिक शिक्षक संघ के पूर्व जिला मंत्री डिकर सिंह पडियार ने कहा है कि परिस्थितियों के अनुसार निर्णय ठीक है। लेकिन, कक्षा पांचवीं तक के बच्चों की छुट्टी एक घंटा पहले यानी 12 बजे तक की जानी चाहिए।

यह भी पढ़ें- उत्तराखंड में सूर्यदेव का कहर, पारा 40 डिग्री पार; बढ़ी बिजली की डिमांड

यह भी पढ़ें- गोरखपुर में भीषण गर्मी के चलते स्कूलों के समय में बदलाव, अब 12:30 बजे तक ही खुलेंगे विद्यालय

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related