Nainital: मर्डर की अफवाह से भड़का गांव, कंजरवेटर को ग्रामीणों ने जंगल की ओर खींचा

Date:

Young man dies after being attacked by wildlife in Bhaduni village

हल्द्वानी भदयुनी गांव में बाघ के हमले से मरे युवक कमल की लाश के पास प्रदर्शन करते लोग। – फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नैनीताल जिले के भद्यूनी गांव में कमल की मौत के बाद सोशल मीडिया पर फैली मर्डर की अफवाह ने माहौल को भड़का दिया। इसी गुस्से के बीच जब कंजरवेटर नितीश मणि त्रिपाठी मौके पर पहुंचे तो आक्रोशित ग्रामीणों ने हाथ पकड़कर उन्हें जबरन जंगल में घटनास्थल की ओर ले जाने की कोशिश की। ग्रामीण इस बात पर अड़े थे कि अधिकारी खुद मौके पर जाकर सच्चाई देखें जिससे वहां तनाव और टकराव की स्थिति बन गई।

शुक्रवार को सोशल मीडिया पर जंगल से बरामद शव की फोटो वायरल होने पर कमल की हत्या की अफवाह फैल गई। इस फोटो में कमल जंगल में जमीन पर पेट के बल पड़ा था और उसका शरीर नग्न था। कंजरवेटर नितीश मणि त्रिपाठी ने भी इसे मर्डर मान लिया और विधायक बंशीधर भगत के फोन करने पर यही सब दोहरा दिया। फोन स्पीकर पर था लिहाजा कंजरवेटर के मर्डर वाले शब्दों ने आग में घी डालने का काम किया और ग्रामीण बुरी तरह भड़क उठे।

गुस्साए ग्रामीणों का कहना था कि अब जब तक कंजरवेटर मौके पर नहीं आएंगे तब तक वह यहांं से नहीं उठेंगे। विधायक भगत ने कंजरवेटर को तत्काल गांव पहुंचने के निर्देश दिए। त्रिपाठी दोपहर दो बजे के करीब मौके पर पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों को समझाना चाहा लेकिन ग्रामीणों ने उनकी एक नहीं सुनी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related