उत्तराखंड बोर्ड की हाईस्कूल परीक्षा के परिणामों में नैनीताल जिले के हल्दूचौड़ क्षेत्र का दबदबा रहा है। क्षेत्र के ‘चिल्ड्रन’एस एकेडमी’ के दो होनहारों ने प्रदेश की टॉप-10 सूची में जगह बनाकर न सिर्फ विद्यालय बल्कि पूरे जिले का मान बढ़ाया है। छात्र देवेश
.
देवेश बोले- ‘दिमाग पर बोझ लेकर नहीं, मन से करें पढ़ाई’
राज्य की वरीयता सूची में पांचवां स्थान पाने वाले देवेश जोशी के घर पर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। देवेश के पिता गणेश चंद्र जोशी एक निजी कंपनी में इंजीनियर हैं। अपनी सफलता का मंत्र साझा करते हुए देवेश ने बताया की वह रोजाना 4 से 5 घंटे नियमित पढ़ाई करते थे।देवेश का मानना है कि जितनी इच्छा हो, उतनी ही पढ़ाई करनी चाहिए। क्षमता से अधिक जबरदस्ती पढ़ने का मानसिक स्वास्थ्य पर विपरीत असर पड़ता है।उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय स्कूल के शिक्षकों के मार्गदर्शन और माता-पिता के सहयोग को दिया है।
धीरज मिश्रा ने हासिल की 9वीं रैंक बोले ‘मार्क्स जिंदगी का एक हिस्सा नहीं इसी स्कूल के छात्र धीरज मिश्रा ने भी नौवां स्थान पाकर अपनी मेहनत को सार्थक किया है। धीरज की तैयारी का तरीका थोड़ा अलग और अनुशासित रहा।धीरज ने बताया कि वह एक दिन में बहुत ज्यादा पढ़ने के बजाय ‘रोजाना और थोड़ा’ पढ़ने की नीति पर चले। यानी नियमितता ही उनकी ताकत बनी। धीरज ने अन्य छात्रों के लिए एक बड़ा संदेश देते हुए कहा कि परीक्षा में मिलने वाले अंक यह तय नहीं करते कि आप जीवन में आगे क्या बनेंगे। यह जिंदगी का महज एक छोटा सा हिस्सा है, इसलिए इसे तनाव के रूप में नहीं लेना चाहिए।
स्कूल में जश्न गुरुओं ने खिलाई मिठाई
चिल्ड्रन’एस एकेडमी प्रबंधन और शिक्षकों ने दोनों होनहारों की इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त किया है। स्कूल प्रशासन का कहना है कि इन बच्चों की मेहनत और शिक्षकों के समर्पण ने आज हल्दूचौड़ को पूरे प्रदेश में गौरवान्वित किया है। क्षेत्र के लोगों ने दोनों छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

