‘पुलिस अंकल, मेरे माता-पिता को…’, थाना समाधान दिवस पर फरियाद लेकर पहुंचा मासूम

Date:

उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले में थाना समाधान दिवस के दौरान एक मार्मिक दृश्य देखने को मिला. सिकंदराराऊ क्षेत्र में आयोजित कार्यक्रम में एक 6 वर्षीय मासूम छात्र अधिकारियों के सामने पहुंचा और बोला, ‘पुलिस अंकल, मेरे माता-पिता को दबंगों से बचाइए’. बच्चे की यह बात सुनकर वहां मौजूद सभी लोग भावुक हो गए.

मामला सिकंदराराऊ क्षेत्र की न्यू कॉलोनी का है. 9 फरवरी को कुछ दबंगों ने एक शिक्षक दंपति के साथ बेरहमी से मारपीट की थी. इस घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है. छात्र ने अधिकारियों के सामने पूरी घटना बताते हुए दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की.

यह भी पढ़ें: हाथरस: बच्चे की मौत के बाद हुई हिंसा पर एक्शन, 12 महिलाओं सहित 26 लोग अरेस्ट

सम्बंधित ख़बरें

स्कूल के बाहर कहासुनी के बाद बढ़ा विवाद

जानकारी के मुताबिक, थाना सिकंदराराऊ क्षेत्र के मोहल्ला नौरंगाबाद पूर्वी स्थित झम्मनलाल पब्लिक इंटर कॉलेज के प्रिंसिपल संजीव कुमार गौतम की 6 फरवरी को स्कूल के बाहर खड़े कुछ युवकों से कहासुनी हो गई थी. इसी बात को लेकर विवाद बढ़ गया.

बताया गया कि 9 फरवरी को जब प्रिंसिपल संजीव कुमार गौतम अपनी पत्नी हेमलता के साथ न्यू कॉलोनी में एक कार्यक्रम से लौट रहे थे, तभी दबंगों ने उन्हें रास्ते में रोक लिया. गाली-गलौज करते हुए दोनों के साथ मारपीट की गई. यह पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई.

शिकायत के बाद भी गिरफ्तारी नहीं

पीड़ित शिक्षक दंपति ने घटना के बाद थाना सिकंदराराऊ में तहरीर देकर शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है. हालांकि, अब तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है, जिससे परिवार डरा हुआ है.

इसी डर के कारण शिक्षक दंपति शनिवार को आयोजित समाधान दिवस में पहुंचे. उनके साथ उनका 6 वर्षीय बेटा भी था, जो पहली कक्षा का छात्र है.

अधिकारियों ने दिए कार्रवाई के निर्देश

थाना समाधान दिवस में मौजूद एडीएम बसंत अग्रवाल और पुलिस क्षेत्राधिकारी सिकंदराराऊ जे.एन. अस्थाना के सामने मासूम बच्चे ने लड़खड़ाती आवाज में अपने माता-पिता की सुरक्षा की गुहार लगाई.

बच्चे की बात सुनते ही दोनों अधिकारियों ने मामले का तत्काल संज्ञान लिया और संबंधित थाना पुलिस को सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए. परिवार को भरोसा दिलाया गया कि आरोपियों के खिलाफ उचित कदम उठाए जाएंगे.

—- समाप्त —-

Live TV

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Warren Buffett on Bill Gates: We’ve had great times together, but I think he … – The Times of India

Renewed attention around Microsoft co-founder Bill gets has brought...

MG Majestor India launch on this date: All about Fortuner’s rival! – The Times of India

MG Motor India will launch the much-anticipated MG Majestor...