कालाढूंगी। देवभूमि प्रीमियर लीग टी 20 प्रतियोगिता के अंतर्गत शनिवार को कॉर्बेट 11 और कालाढूंगी 11 के बीच मुकाबला हुआ। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए कॉर्बेट 11 ने निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 179 रन बनाए। 180 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी कालाढूंगी 11 की टीम मात्र 75 रन पर सिमट गई। कॉर्बेट 11 की ओर से दीपक गंगोला ने 3 ओवर में केवल 15 रन देकर 5 विकेट झटके। कप्तान रवि कन्याल ने भी 2 विकेट लेकर टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई।
Nainital News: कॉर्बेट 11 ने कालाढूंगी 11 को पराजित किया
Date:

