पंत बहनों का ‘गोल्डन’ प्रदर्शन: हर्षिता ने बनाई मेरिट में जगह, रितिका ने किया स्कूल टॉप

Date:

पंत बहनों का ‘गोल्डन’ प्रदर्शन: हर्षिता ने बनाई मेरिट में जगह, रितिका ने किया स्कूल टॉप

share

कुरिया गांव की पंत बहनों ने उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा में सफलता हासिल की है। छोटी बहन हर्षिता पंत ने हाईस्कूल मेरिट में जगह बनाई, जबकि बड़ी बहन रितिका ने इंटर में स्कूल टॉप किया। दोनों बहनों की रचनात्मकता भी अद्भुत है और उनका सपना एनडीए और मर्चेंट नेवी में शामिल होना है।

पंत बहनों का 'गोल्डन' प्रदर्शन: हर्षिता ने बनाई मेरिट में जगह, रितिका ने किया स्कूल टॉप

-पंत बहनों का ‘डबल धमाका’: छोटी बहन हर्षिता हाईस्कूल मेरिट में, तो बड़ी बहन रितिका ने किया इंटर टॉप वरिष्ठ संवाददाता। हल्द्वानी। कुरिया गांव ग्रामीण क्षेत्र के मॉडर्न इंटर कॉलेज की दो सगी बहनों ने उत्तराखंड बोर्ड परीक्षाओं में अपनी सफलता का परचम लहराया है। धारचूला जौलजीवी के पशुपालन विभाग में फार्मासिस्ट के पद पर तैनात महेश चंद्र पंत की दोनों बेटियों ने एक साथ कामयाबी की नई इबारत लिखी है।-एक ने बनाई मेरिट में जगह, दूसरी बनी स्कूल टॉपरघर में खुशियों का दोहरा अवसर तब आया जब हाईस्कूल के नतीजों में छोटी बहन हर्षिता पंत ने प्रदेश की मेरिट सूची में अपना नाम दर्ज कराया।

वहीं, बड़ी बहन रितिका पंत ने 12वीं (इंटरमीडिएट) की परीक्षा में स्कूल टॉप कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। बेटियों की इस ‘जुगलबंदी’ से परिवार और स्कूल प्रबंधन में खुशी का माहौल है।-कला और साहित्य का संगमकामयाबी के साथ साथ दोनों बहनें रचनात्मकता में भी धनी हैं। छोटी बहन हर्षिता को कविताएं और कहानियां लिखने का गहरा शौक है, जबकि बड़ी बहन रितिका अपनी कल्पनाओं को ड्राइंग के जरिए पन्नों पर उतारती हैं।-एनडीए और मर्चेंट नेवी: अब सरहद और समंदर फतह करने की तैयारीपंत बहनों के सपने केवल किताबी दुनिया तक सीमित नहीं हैं। दोनों का लक्ष्य देश की सेवा करना है और वे एनडीए की तैयारी करना चाहती हैं। मां लता पंत ने बताया कि बड़ी बेटी रितिका का रुझान मर्चेंट नेवी की ओर भी है और वह उसकी तैयारियों में भी जुटी है। पिता की मेहनत और मां के सहयोग को इन बेटियों ने अपनी सफलता से एक अनमोल तोहफा दिया है।फोटो:: 41

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related