Nainital News: विधायक सरिता ने वाल्मीकि सभा पदाधिकारियों को शपथ दिलाई

Date:

नैनीताल। वाल्मीकि सभा के तत्वावधान में शनिवार को वाल्मीकि सभा पदाधिकारियों को विधायक सरिता आर्या ने शपथ दिलाई। चुनाव बीती पांच अप्रैल को हुए थे। शिल्पकार सभा में हुए शपथ ग्रहण समारोह में विधायक आर्या ने अध्यक्ष गिरीश भैया, सचिव दिनेश कटियार, उपाध्यक्ष संजय सौदा, उपसचिव अभिषेक मुल्तानिया को शपथ दिलाई। अध्यक्ष गिरीश भैया ने कहा कि संगठन हर दुख-सुख में समाज के हर व्यक्ति के साथ खड़ा है। यहां भाजपा नगर अध्यक्ष नितिन कार्की, सभासद गजाला कमाल, शीतल कटियार, लता दफौटी, अंकित चंद्रा, रमेश प्रसाद, राकेश पवार, सभासद भगवत रावत, शीलू कुमार, मनोज कुमार, राजेश राजा, विजय कश्यप, प्रदीप सहदेव आदि रहे।

Trending Videos

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related