पर्यावरण संरक्षण, वन्यजीव सुरक्षा के लिए गूंजी गुरबाणी

Date:

Hindustan Hindi News

पर्यावरण संरक्षण, वन्यजीव सुरक्षा के लिए गूंजी गुरबाणी

share

शिवालिक छकाता रेंज के रोशिला-पसौली मार्ग पर हुआ गुरबाणी कीर्तन गुलदार के हमलों में मारे

पर्यावरण संरक्षण, वन्यजीव सुरक्षा के लिए गूंजी गुरबाणी

हल्द्वानी, संवाददाता। वन संरक्षण और बढ़ते मानव-वन्यजीव संघर्ष को लेकर सिख समाज ने अनूठी पहल की है। रविवार को जगजीत सिंह आनंद के नेतृत्व में शिवालिक छकाता रेंज के रोशिला-पसौली मार्ग पर गुरबाणी कीर्तन का आयोजन किया गया। प्रवक्ता हरजीत सिंह चड्ढा और वरिष्ठ अधिवक्ता ललित कर्नाटक ने बताया कि वनों के कटान से बढ़ता तापमान और गुलदार के हमले चिंताजनक हैं। यह आयोजन हाल ही में गुलदार के हमलों में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि स्वरूप भी समर्पित रहा। अमनदीप सिंह टिंकू, महेंद्र सिंह सेठी व जसपाल सिंह की ओर से प्रस्तुत कीर्तन के जरिए पवणु गुरु पाणी पिता का संदेश देते हुए प्रकृति संरक्षण की अपील की गई।

इस दौरान बीडी पाण्डे, जीत सिंह, नानक सिंह, जसबीर सिंह गोल्डी और मनमोहन सिंह बिष्ट आदि ने वृक्षारोपण और वनाग्नि रोकथाम का संकल्प लिया।पियाऊ का किया विधिवत शुभारंभहल्द्वानी। गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा रामलीला ग्राउंड के निकट रविवार को मानवता की सेवा को समर्पित भाई घनईया जी पियाऊ का विधिवत शुभारंभ किया गया। गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा के हेड ग्रंथी भाई जगमीत सिंह ने अरदास के बाद इस सेवा का उद्घाटन किया। अरदास के दौरान संगत ने हाथ जोड़कर वाहिगुरु का शुकराना किया। इस अवसर पर गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा प्रबंधक कमेटी के मुख्य सेवादार सरदार अमरजीत सिंह आनंद, कंवलजीत सिंह उप्पल, सनी आनंद, जसबीर कौर, भूपेंद्र सिंह बुंदा, गुरशरण कौर, प्रभजोत कौर, मालिन कोहली, जसपाल सिंह मालदार सहित बड़ी संख्या में संगत उपस्थित रही।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

The Mandalorian And Grogu – Official Trailer

Jimmy Kimmel Gives Trump The Roast He ‘Couldn’t Handle’:...

IPL 2026: Angkrish Raghuvanshi dismissal sparks outrage, fans question umpire’s call | Cricket News – The Times of India

Angkrish Raghuvanshi (PTI photo)Angkrish Raghuvanshi’s controversial dismissal for obstructing...