हल्द्वानी के चंदन हॉस्पिटल को राष्ट्रीय स्तर पर

Date:

नई दिल्ली/हल्द्वानी। उत्तराखंड के स्वास्थ्य क्षेत्र के लिए गौरव का क्षण है, जहां हल्द्वानी स्थित चंदन हॉस्पिटल ने राष्ट्रीय स्तर पर अपनी उत्कृष्ट सेवाओं का लोहा मनवाते हुए प्रतिष्ठित “बेस्ट इमर्जिंग मल्टी सुपर-स्पेशियलिटी हॉस्पिटल ऑफ द ईयर” पुरस्कार अपने नाम किया है। नई दिल्ली में आयोजित सिक्स सिग्मा हेल्थकेयर एक्सीलेंस अवॉर्ड्स 2026 में यह सम्मान अस्पताल की तेजी से बढ़ती गुणवत्ता और मरीज-केंद्रित सेवाओं का बड़ा प्रमाण माना जा रहा है। यह प्रतिष्ठित सम्मान भारतीय नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश कुमार त्रिपाठी द्वारा चंदन हॉस्पिटल के सीईओ डॉ. परवेज अहमद को प्रदान किया गया। इस अवसर पर अस्पताल की उन्नत चिकित्सा सुविधाओं, आधुनिक तकनीक और उच्च स्तरीय उपचार प्रणाली की सराहना की गई, जो मरीजों को बेहतर और विश्वसनीय स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करा रही हैं।

इस भव्य समारोह में देश के कई विशिष्ट व्यक्तित्वों की गरिमामयी उपस्थिति रही। परमवीर चक्र विजेता योगेंद्र सिंह यादव, 26/11 मुंबई हमले में अजमल कसाब को जिंदा पकड़ने वाले मंगेश नाइक, बीएसएफ के वरिष्ठ अधिकारी दलवीर सिंह अहलावत तथा आईपीएस अधिकारी शाहिदा परवीन जैसे जांबाजों की मौजूदगी ने कार्यक्रम को विशेष बना दिया। इसके साथ ही फिल्म जगत की जानी-मानी हस्तियां जैसे राणा दग्गुबाती, हेमा मालिनी, जया प्रदा, राजपाल यादव और कैलाश खेर व दलेर मेहंदी की उपस्थिति ने समारोह को और भव्य बना दिया। यह सम्मान चंदन हॉस्पिटल की तेजी से हो रही प्रगति, आधुनिक स्वास्थ्य सेवाओं, नैदानिक उत्कृष्टता और मरीजों के प्रति समर्पण का प्रतीक है। इस उपलब्धि ने न केवल हल्द्वानी बल्कि पूरे उत्तराखंड को राष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित किया है, और यह साबित किया है कि पहाड़ों में भी विश्वस्तरीय चिकित्सा सुविधाएं विकसित हो रही हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

7 ways to make the best scrambled eggs of your life

Whether your go-to scrambled eggs are big diner-style curds,...

Soup bowls, octopus balls, and fried ice cream: A food tour through the streets of Shinkensai in Osaka

Okonomiyaki. Nikudoufu. Takoyaki. I have eaten at multiple Japanese...