उत्तराखंड में सूर्यदेव का कहर, पारा 40 डिग्री पार; बढ़ी बिजली की डिमांड – uttarakhand weather update temperature cross 40 degrees electricity demand rises by 10 percent

Date:

Updated: Sat, 25 Apr 2026 07:48 AM (IST)

भीषण गर्मी के कारण हल्द्वानी में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है, जिससे बिजली की मांग में 10% की वृद्धि हुई है। …और पढ़ें

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, हल्द्वानी । भीषण गर्मी का प्रकोप लगातार बढ़ रहा है। आसमान से आग बरसने के साथ ही गर्म हवाओं के प्रवाह ने सभी को परेशान कर दिया है। कुमाऊं के मैदानी क्षेत्रों में दिन का पारा शुक्रवार को फिर से 40 डिग्री को पार कर चुका है। अधिकतम तापमान 40.2 डिग्री दर्ज किया गया।

ताप के बढ़ते प्रताप के बीच हल्द्वानी सहित आसपास क्षेत्र में बिजली की डिमांड भी 10 प्रतिशत तक बढ़ गई है। मांग बढ़ने की वजह से ऊर्जा निगम रोजाना रात के समय डेढ़ से दो घंटे से अघोषित कटौती कर रहा है।

2.2 एमयू तक पहुंच गई बिजली की मांग

विद्युत वितरण खंड हल्द्वानी नगर और ग्रामीण के अधिकारियों के अनुसार सामान्य दिनों में 1.5 मिलियन यूनिट (एमयू) से 1.8 एमयू के बीच बिजली की डिमांड रहती है। लेकिन, बीते एक सप्ताह से क्षेत्र में बिजली की मांग 2.2 एमयू तक पहुंच गई है। इसमें सबसे अधिक डिमांड हल्द्वानी ग्रामीण खंड के टीपी नगर और कमलुवागांजा उपकेंद्र संबंधित क्षेत्र में है। भीषण गर्मी के बीच प्रदेश में बढ़ती मांग और बिजली की पर्याप्त उपलब्धता नहीं होने की वजह से रोस्टरिंग की जा रही है। हालांकि,

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related