अल्मोड़ा। नगर के बक्शीखोला निवासी वरिष्ठ नागरिक नवीन चंद्र जोशी ने कहा कि बक्शीखोला मेें एक बैंक के पास तोड़े गए कूड़ेदान में पूर्व की तरह कूड़ा डालने से संक्रमण फैलने की आशंका है। उन्होंने इस मामले में नगर निगम के नगर आयुक्त को ज्ञापन देकर समस्या का समाधान करने की मांग की।
उन्होंने कहा कि कूड़ादान तोड़ने से पूर्व वहां कूड़ा न डालने संबंधी बोर्ड नहीं लगाया गया। डुगडुगी से व्यवसायी और मोहल्ले के लोगों को चेतावनी भी नहीं दी गई। इस कारण कूड़ा इसी कूड़ेदान के पास सड़क व खेत की ओर फैल रहा है। कूड़ादान के नीचे खेत पर काफी कूड़ा जमा हो गया है। उन्होंने नगर निगम से कूड़े को साफ कर वहां कीटनाशक दवा का छिड़काव कराने की मांग की है।

