अल्मोड़ा। कोतवाली अल्मोड़ा व एसओजी पुलिस ने तीन चरस तस्करों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से
488 ग्राम चरस बरामद की। कार को भी सीज किया।
कोतवाल योगेश चंद्र उपाध्याय, प्रभारी एसओजी व प्रभारी एएनटीएफ के नेतृत्व में पुलिस टीम लोधिया बैरियर में चेकिंग कर रही थी। इस दौरान एक कार संख्या यूके 02 5247 को चेक किया तो तीन युवकों के कब्जे से 488 ग्राम अवैध चरस बरामद हुई। हिमांशु बोरा ( 21) निवासी कार रोड, लालकुआं जिला नैनीताल, सुमित सिंह दानू (18) निवासी इंद्रानगर 01 बिंदुखत्ता थाना लालकुआं जिला नैनीताल व साहिल टम्टा (19) निवासी लोभ, जिला बागेश्वर को गिरफ्तार किया। बरामद चरस की कीमत 97,600 रुपये आंकी गई है। कोतवाली अल्मोड़ा में धारा-8/20/60 एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। संवाद

