कोल्ट्स और जीएनजी ने जीते मुकाबले

Date:

कोल्ट्स और जीएनजी ने जीते मुकाबले

share

हल्द्वानी, वरिष्ठ संवाददाता। जिला नैनीताल क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से आयोजित अंडर-16 बालक वर्ग की

कोल्ट्स और जीएनजी ने जीते मुकाबले

संतोष जोशी हल्द्वानी। जिला नैनीताल क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से आयोजित अंडर-16 बालक वर्ग की जिला क्रिकेट लीग में सोमवार को खेले गए मुकाबलों में कोल्ट्स क्रिकेट अकादमी और जीएनजी की टीमों ने शानदार जीत दर्ज की।पहले मुकाबले में कोल्ट्स अकादमी ने कॉर्बेट क्रिकेट अकादमी को 48 रनों से हराया। कोल्ट्स के दिए 325 रनों के लक्ष्य के जवाब में कॉर्बेट की टीम 277 रन पर सिमट गई। सौम्य जोशी ने शानदार 166 रन बनाए, लेकिन अपनी टीम को जीत नहीं दिला सके। उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया। वहीं, दूसरे मुकाबले में एमएस क्रिकेट ग्राउंड में जीएनजी और काठगोदाम स्पोर्ट्स अकादमी के बीच मैच खेला गया।

पहले बल्लेबाजी करने उतरी काठगोदाम की टीम 28वें ओवर में 105 रन पर ऑल आउट हो गई। जीएनजी की ओर से जय ने 3 विकेट, जबकि वेदांत और आराध्या ने 2-2 विकेट लिए। जीएनजी ने 28वें ओवर में 4 विकेट खोकर 108 रन बनाते हुए 6 विकेट से मैच जीत लिया। शानदार गेंदबाजी के लिए जय को मैन ऑफ द मैच चुना गया। अंपायर की भूमिका हिमांशु चतुर्वेदी, भूपेश, गौरव और विनोद पंतोला ने निभाई, जबकि स्कोरिंग का जिम्मा निकित जोशी और हरप्रीत सिंह ने संभाला। एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष कमल पपनै सहित कई लोग मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Rashmika Mandanna teases fans with behind-the-scenes pictures from ‘Mysaa’ sets: ‘Things are getting super bloody’ | – The Times of India

<img src="https://static.toiimg.com/thumb/msid-130559136,imgsize-76404,width-400,height-225,resizemode-4/rashmika-mandanna-teases-fans-with-behind-the-scenes-pictures-from-mysaa-sets-things-are-getting-super-bloody.jpg" alt="Rashmika Mandanna teases fans with behind-the-scenes pictures...