लंदन की ये ट्रेने यात्रियों को देंगी शानदार ट्रैवल एक्सपीरियंस, देख लें इसकी तस्वीरें

Date:

लंदन की ये ट्रेने यात्रियों को देंगी शानदार ट्रैवल एक्सपीरियंस, देख लें इसकी तस्वीरें

(Photo: X/@LNER)

भारत की ट्रेनों के बारे में तो आपको पता है, लेकिन क्या आप जानते हैं आखिर लंदन में किस तरह की ट्रेन होती है? आज हम आपको लंदन में चलने वाली ट्रेन की कुछ तस्वीरें दिखा रहे हैं, जिनसे आप अंदाजा लगा सकते हैं कि वहां का रेलवे सिस्टम भारत से कितना अलग है. 
 

(Photo: X/@LNER)

इन दिनों लंदन की ट्रेन की चर्चा इस वजह से हो रही है, क्योंकि ब्रिटेन की प्रमुख रेलवे कंपनी LNER (लंदन नॉर्थ ईस्टर्न रेलवे) अपने यात्रियों के लिए एक नई और आधुनिक ट्रेन की शुरुआत करने वाली है. 
 

(Photo: X/@LNER)

इस नई ट्रेन का नाम सेरेंजा (Serenza) है. वहां के रेलवे ने इसकी तस्वीरें भी जारी की है. इसे स्पेन की कंपनी CAF की ओर से बनाया गया है. इसमें खास तरह के डिब्बे हैं और हर ट्रेन में 10 डिब्बे हैं, जिनमें कुल 569 सीटें होंगी. 
 

(Photo: X/@LNER)

ट्रेनों में बैठने वाले यात्रियों के अनुभव को आरामदायक बनाने के लिए बेहतर सीट पैड, साइड बोल्स्टर और चौड़े हेड कुशन लगाए गए हैं, जिससे यात्रियों को लंबी यात्रा में भी आराम महसूस होगा. सबसे खास बात यह है कि इन ट्रेनों में पांच मुफ्त पानी भरने वाले स्टेशन बनाए गए हैं. 
 

(Photo: X/@LNER)

यात्रियों को अब ट्रेन में चलते-फिरते अपनी पानी की बोतलें बिना खर्च के भरने की सुविधा मिलेगी. इससे उन्हें कैफे में पानी खरीदने की जरूरत नहीं होगी और वे अपनी यात्रा के दौरान हमेशा हाइड्रेटेड रह सकेंगे. ये ब्रिटेन की पहली ऐसी ट्रेन हैं, जो ओवरहेड बिजली, डीजल इंजन और बैटरी तीनों से चल सकती हैं. इसमें ट्रिपल फ्यूल सिस्टम है. नई क्लास 897 ट्रेनों का इंटीरियर यात्रियों के अनुभव को देखकर डिजाइन किया गया है. 
 

(Photo: X/@LNER)

साथ ही उनकी सुविधा के लिए कई नए इंतजाम किए गए हैं. इनमें हर डिब्बे में डिजिटल स्क्रीन की सुविधा होगी, जिनसे लोग अपनी यात्रा और आने वाले स्टेशनों की जानकारी देख सकेंगे. हर सीट पर मोबाइल चार्ज करने के लिए प्लग सॉकेट और यूएसबी-सी पोर्ट दिया गया है. इसके अलावा स्टैंडर्ड क्लास के लिए एक नया और बेहतर कैफे बार भी होगा. 
 

(Photo: X/@LNER)

इससे भी ज्यादा खास बात ये है कि फर्स्ट क्लास में सीटें पूरी तरह पीछे की ओर झुक जाती हैं, जिससे आराम से बैठा जा सकता है. वहां कम रोशनी जैसे मूड लाइटिंग और टेबल लाइटिंग भी लगी होगी. इसके अलावा, ट्रेनों में साइकिल रखने के लिए अलग जगह बनाई गई है और टॉयलेट्स को भी बेहतर तरीके से डिजाइन किया गया है. 
 

(Photo: X/@LNER)

इन नई ट्रेनों में दिव्यांग और जरुरतमंद लोगों की यात्रा को आसान बनाने के लिए एक्सेसिबिलिटी फोरम के साथ काम किया गया है. जो लोग व्हीलचेयर पर यात्रा कर रहे हैं, उन लोगों के लिए भी इसमें खास व्यवस्था की गई है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related