भीमताल ब्लॉक के हल्द्वानी से सटे ग्रामीण इलाकों में पिछले कई दिनों से मौत का तांडव मचाने वाला गुलदार आखिरकार वन विभाग के पिंजरे में कैद हो गया है। बीती देर रात मोरा गांव में लगाए गए पिंजरे में गुलदार फंस गया। इस खबर के बाद से क्षेत्र के डरे हुए ग्राम
.
क्या यही है वो आदमखोर?
वन विभाग के लिए सबसे बड़ी चुनौती अब इसकी पहचान करना है। पकड़े गए गुलदार को फिलहाल निगरानी में रखा गया है। विभाग की टीम गुलदार के आक्रामक व्यवहार और उसकी मूवमेंट की जांच करेगी।घटनास्थल से मिले पंजों के निशान और अन्य साक्ष्यों का मिलान किया जाएगा। जब तक विभाग आधिकारिक तौर पर इसे ‘आदमखोर’ घोषित नहीं करता, तब तक इलाके में अलर्ट जारी रहेगा। वन विभाग के अधिकारियों के अनुसार, पकड़े गए गुलदार के दांतों और पंजों के निशान का मिलान घटनास्थल से मिले साक्ष्यों से किया जाएगा। यदि यह वही गुलदार निकला, तो इसे चिड़ियाघर या किसी सुरक्षित दूरस्थ जंगल में छोड़ दिया जाएगा। तब तक क्षेत्र में अन्य पिंजरे और निगरानी टीमें सक्रिय रहेंगी। वन विभाग ने लोगों से अपील की है कि जंगलों में न जाए और अभी भी सावधानी बरते.

