जनगणना की ड्यूटी को लेकर गणना कर्मचारी परेशान

Date:

जनगणना की ड्यूटी को लेकर गणना कर्मचारी परेशान

share

जनगणना की ड्यूटी को लेकर गणना कर्मचारी परेशान हल्द्वानी जनगणना कार्य

जनगणना की ड्यूटी को लेकर गणना कर्मचारी परेशान

जनगणना की ड्यूटी को लेकर गणना कर्मचारी परेशान हल्द्वानी । जनगणना कार्य में लगे कर्मचारी ड्यूटी को लेकर काफी परेशान हैं। कुछ कर्मचारियों का आरोप है कि विकल्प मांगे जाने के बावजूद उनकी दुर्गम स्थानों में ड्यूटी दी गई है। जबकि ‘पहुंच’ वाले कर्मियों को सुविधानजक स्थानों पर ड्यूटी दी गई है। दुर्गम क्षेत्र में काम करने वाले कई कर्मचारियों ने शहर में ड्यूटी लगवा ली है। कई कर्मचारी अपनी ड्यूटी सही स्थान पर लगवाने के लिए नगर निगम दफ्तर के चक्कर काट रहे हैं।ड्यूटी को लेकर आ रही शिकायतों के तहत दुर्गम ब्लॉकों में कार्य करने वाले कुछ कर्मियों ने ‘पहुंच’ के चलते हल्द्वानी शहर में जनगणना ड्यूटी लगवा ली है।

वह दो माह तक शहर में रहकर अपने घर के पास ही जनगणना का कार्य करेंगे। निगम दफ्तर पहुंचे एक कार्मिक के परिजन राजेन्द्र सिंह ने बताया कि ड्यूटी को लेकर कर्मचारियों की ओर से दिए गए विकल्प पर कोई ध्यान नहीं दिया गया है। जिसके चलते कुछ कर्मचारी दूर-दराज के स्थानों पर ड्यूटी करने को मजबूर हैं। एडीएम विवेक राय ने बताया कि जनगणना ड्यूटी मानकों के तहत लगाई गई है। कार्मिकों द्वारा दिए विकल्पों पर भी ध्यान दिया गया है। ड्यूटी कटवाने को लेकर मेडिकल बोर्ड बनाया गया है। बोर्ड की रिपोर्ट के बाद ही ड्यूटी हटाई जा रही है।गणना कार्मिकों को दें जरूरी सूचनाएं: कमिश्नरहल्द्वानी। कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने बताया कि भारत की जनगणना 2027 के तहत मकानों की गणना का कार्य शुरू हो गया है। गणना टीम व संगणक घर-घर जाकर भवन गणना का कार्य कर रहे हैं।उन्होंने मंडल वासियों से अपील की है कि वह गणना कार्मिकों को आवश्यक जानकारी देकर जनगणना कार्य में सहयोग करें। उन्होंने बताया कि गणना कार्मिक आपके घरों पर आएंगे, उनके पास अपना सरकारी पहचान पत्र भी होगा। जिसे आप सत्यापित भी कर सकते हैं। वह घर-घर जाकर आपसे कुछ जानकारी और कुछ सूचनाएं लेंगे। कमिश्नर रावत ने कहा है कि गणना के दौरान उनके भवन पर कुछ जगह मार्किंग भी गणना कार्मिक कर सकते हैं, जिसमें कोई नंबर भी डाल सकते हैं। इस स्थिति में आप उसका विरोध न करें और राष्ट्रहीत के इस कार्य में अपना पूरा सहयोग दें।टोल फ्री नंबर 1855 से लें जानकारी:कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने बताया कि जनगणना को लेकर शासन स्तर से टोल फ्री नंबर 1855 जारी किया गया है। यह नंबर सुबह 9 बजे से सायं 6 बजे तक कार्य करेगा। इसके माध्यम से जनगणना से जुड़ी कोई भी जानकारी ली जा सकती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

UP’s longest expressway is ready. Can it bridge the state’s east-west divide? – The Times of India

Rajesh SharmaTIMESOFINDIA.COMUpdated: Apr 28, 2026, 16:45 IST ISTUttar Pradesh...

Hosts England announce squad for women’s T20 World Cup 2026 | Cricket News – The Times of India

England Women's Cricket Team (Image Credit: X)England have officially...