माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 15 Feb 2026 08:22 AM IST
Dehradun Crime News: देहरादून में झारखंड के गैंगस्टर विक्रम की शुक्रवार को हत्या कर दी गई। थी। तभी से पुलिस आरोपियों की तलाश में थी।
देहरादून में हत्या – फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें
देहरादून में हुए कुख्यात विक्रम हत्याकांड के दो आरोपियों को पुलिस ने आज बनारस से गिरफ्तार किया है। सूत्रों के अनुसार, इसमें बागबेड़ा का विशाल और जुगसलाई आशुतोष बताया जा रहा है। एक अन्य की तलाश के लिए नोएडा समेत अन्य जगहों पर सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।
ऐसे हुई थी वारदात
राजधानी देहरादून में शुक्रवार को दिनदहाड़े सिल्वर सिटी मॉल में झारखंड के कुख्यात गैंगस्टर विक्रम शर्मा को दो अज्ञात हमलावरों ने गोली मार दी थी। विक्रम शर्मा रोज की तरह सिल्वर सिटी स्थित एनी टाइम फिटनेस जिम में व्यायाम करने गया था। वहां से निकलते वक्त करीब 10 बजकर 10 मिनट पर सीढ़ियों पर दो हमलावरों ने उसके सिर में गोली मार दी। सूचना पर पहुंची पुलिस उसे उठाकर मैक्स अस्पताल ले गई। वहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। आईजी गढ़वाल राजीव स्वरूप ने बताया कि शुरुआती जांच में पता चला है कि कुल तीन बदमाश बाइक पर आए थे। इनमें से दो पैदल मॉल के अंदर गए और गोली मारने के बाद वहां से पैदल ही निकल गए। पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि बदमाश वहां से कुछ सौ मीटर तक पैदल भागे इसके बाद काले रंग की बाइक पर सवार होकर फरार हो गए।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

