Dehradun: दून एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल ने किया पदभार ग्रहण, आईजी नीलेश  आनंद भरणे ने की प्रेसकांफ्रेंस

Date:

जिले के नए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने शनिवार को कार्यभार संभाल लिया। पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि जिले में महिला सुरक्षा, कानून व्यवस्था और यातायात सुधार के लिए ठोस प्रयास करना उनकी पहली प्राथमिकता होगी।

उन्होंने सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने का प्रयास करने वालों के खिलाफ जीरो टालरेंस का संदेश दिया। ऐसे तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। उन्होंने कहा कि महिला सुरक्षा, कानून व्यवस्था की स्थिति को और अधिक बेहतर करना व यातायात सुधार की दिशा में और अधिक महत्वपूर्ण कार्य किए जाने हैं। इस दिशा में और अधिक ठोस प्रयास किए जाएंगे। जिले में एक के बाद एक हुई वारदातों के सवाल पर कहा कि कानून व्यवस्था को और मजबूत किया जाएगा। पुलिस अपराधियों से सख्ती से निपटेगी।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार शाम कानून के लिए पुलिस व्यवस्था में बड़ा बदलाव कर दिया। 20 आईपीएस को इधर से उधर कर दिया गया है, इनमें आठ जिलों के कप्तान भी शामिल हैं। देहरादून में 48 घंटे के भीतर दो हत्याओं के बाद एसएसपी अजय सिंह को हटा दिया गया। उनकी जगह अब हरिद्वार के एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल को दून की कमान सौंपी गई है। अजय सिंह को एसएसपी एसटीएफ बनाया गया।

ये भी पढे़ं…Dehradun: दून में शांति और सुकून की हत्या, 11 दिन में दिनदहाड़े लगातार मर्डर की तीसरी घटना से शहर में दहशत

वहीं, एसटीएफ के एसएसपी नवनीत सिंह को हरिद्वार का एसएसपी बनाया गया है। ऊधमसिंह नगर के एसएसपी मणिकांत मिश्रा को एसपी अभिसूचना बनाया है, उनकी जगह अजय गणपति कुम्भार को ऊधमसिंह नगर भेजा है। वह वर्तमान में चंपावत के एसपी थे, उनकी जगह पिथौरागढ़ की एसपी रेखा यादव को चंपावत भेजा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related