राजस्थान: भिवाड़ी में केमिकल फैक्ट्री में लगी आग, जिंदा जले 7 कर्मचारी

Date:

भिवाड़ी में सोमवार सुबह एक केमिकल फैक्ट्री में भीषण आग लग गई. इस हादसे में सात कर्मचारियों की जिंदा जलने से दर्दनाक मौत हो गई. दमकल की कई गाड़ियों ने डेढ़ घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया लिया. प्रशासन ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर सात शव बरामद किए हैं. केमिकल्स की मौजूदगी के कारण आग बहुत तेजी से फैली थी.

X

केमिकल फैक्ट्री में लगी भीषण आग. (photo: ITG)

केमिकल फैक्ट्री में लगी भीषण आग. (photo: ITG)

राजस्थान के भिवाड़ी के खुशखेड़ा औद्योगिक क्षेत्र में सोमवार सुबह एक केमिकल फैक्ट्री में लगी भीषण आग ने 7 मजदूरों की जान ले ली. फैक्ट्री का प्लॉट नंबर G1/118B बताया जा रहा है, जहां आग अज्ञात कारणों से लगी और केमिकल्स की मौजूदगी के कारण तेजी से फैल गई. रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान 7 शव बरामद हुए हैं.

वहीं, घटना की जानकारी मिलते ही भिवाड़ी एसपी, तिजारा डीएसपी शिवराज सिंह और अतिरिक्त जिला कलेक्टर सुमित्रा मिश्र ने मौके पर पहुंचकर मोर्चा संभाला.

प्रशासन ने बताया कि सोमवार सुबह-सुबह भिवाड़ी के खुशखेड़ा औद्योगिक क्षेत्र स्थित एक केमिकल फैक्ट्री में आग लगने की सूचना मिली थी. घटना की जानकारी मिलते ही कई दमकल गाड़ियों को मौके पर रवाना किया गया. इसके बाद कर्मचारियों के इनपुट के आधार पर भिवाड़ी, तिजारा और आसपास के इलाकों से कई और दमकल की गाड़ियों को मौके पर भेजा गया. जहां मौजूद कर्मचारियों और अधिकारियों ने डेढ़ घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया है. इसके बाद रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया है, जहां 7 कर्मचारियों के शव बरामद किए गए हैं. 

सम्बंधित ख़बरें

घटना के वक्त मौजूद थे 20-25 मजदूर

उन्होंने बताया कि घटना के दौरान फैक्ट्री में 20-25 मजदूर काम कर रहे थे. जिनमें से कुछ मजदूर खुद बाहर निकल आए, लेकिन कई अंदर फंस गए और आग की लपटों में झुलसकर मौत हो गई.

अतिरिक्त जिला कलेक्टर सुमित्रा मिश्र ने पुष्टि की है कि मौतों की संख्या सात तक पहुंच गई है. आग लगने के सही कारणों का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी गई है. हालांकि, कंपनी की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है.

वहीं, फैक्ट्री के अंदर फंसे मजदूरों के परिजनों ने आक्रोश व्यक्त किया है, जिसको देखते हुए प्रशासन ने मौके पर भारी पुलिस बल को तैनात कर दिया है, ताकि कोई भी अप्रिय घटना न हो.

—- समाप्त —-

Live TV

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related